लाइव न्यूज़ :

पूरी दुनिया में लगेगी सीरम इंस्टिट्यूट की Corona Vaccine, WHO ने दी इस्तेमाल की मंजूरी

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 16, 2021 12:53 IST

Open in App
WHO ने ब्रिटिश फर्म एस्ट्राजेनेका AstraZeneca की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को पूरी दुनिया भर में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है. डब्ल्यूएचओ ने कोवैक्स प्रोग्राम के तहत कोविशिल्ड को मंजूरी प्रदान की है. भारत में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड का उत्पादन हो रहा है. इसका उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कर रहा है. इस वैक्सीन को भारत की ओर से कई देशों को भेजा भी गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्वतंत्र विशेषज्ञों ने बुधवार को यह कहा कि जिन देशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन सामने आए हैं उन मुल्कों में भी एस्ट्राजेनेका के टीके का आपातकालीन इस्तेमाल किया जा सकता है. WHO ने सोमवार को कोरोना के दो वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की अनुमति दी है. ये दोनों ही वैक्सीन ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका ने बनाए हैं. एक वैक्सीन को भारत की सीरम इंस्टीट्यूट बनाती है, जबकि दूसरी वैक्सीन को दक्षिण कोरिया की एसके बायो नाम की कंपनी बनाती है.  विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ‎टेड्रोस एडहानॉम ने कहा कि इस ग्रीन सिग्नल के साथ ही अब कोवैक्स प्रोग्राम के तहत दुनिया के कई देशों में इस वैक्सीन को दिए जाने का रास्ता खुल गया है. बता दें कि कोवैक्स प्रोग्राम के जरिए दुनिया के निर्धन देशों को WHO के द्वारा कोरोना की वैक्सीन पहुंचाई जा रही है. डब्ल्यूएचओ के स्वतंत्र विशेषज्ञों ने बुधवार को सिफारिश दी कि जिन देशों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन सामने आए हैं. वहां भी एस्ट्राजेनेका के टीके का आपातकालीन इस्तेमाल किया जा सकता है.  विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया के जिन देशों को अभी तक वैक्सीन नहीं मिल पाई थी और वहां की आबादी लगातार कोरोना के खतरे झेल रही थी ऐसे मुल्कों में कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत की जाएगी.गौरतलब है कि WHO किसी भी वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति देने से पहले इसकी सुरक्षा और गुणवता का गहन अध्ययन करती है. WHO से मंजूरी मिलने के बाद वैक्सीन के इस्तेमाल में संकोच कर रहे देश भी अब अपने यहां वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत कर सकते हैं. वही आपको बता दें देश में बीते दो हफ्तों से संक्रमण के रोजाना मामले 15 हजार से कम दर्ज हो रहे हैं. इसके अलावा करीब डेढ़ महीने से मौतों का आंकड़ा भी घटकर 200 से नीचे आ गया है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 9 हजार 121 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 81 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक 87 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगना शुरू हो गया है. 
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?