लाइव न्यूज़ :

WhatsApp कितना सेफ? Privacy विवाद के बीच आई WhatsApp की सफाई| WhatsApp New Policy

By गुणातीत ओझा | Updated: January 13, 2021 00:11 IST

Open in App
WhatsApp अब मैसेज प्राइवेसी पर दे रहा सफाईदुनिया भर में मशहूर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप इन दिनों यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर कठघरे में खड़ा हो गया है। व्हाट्सएप से लोगों का विश्वास उठ रहा है और लोग इसका विकल्प तलाशने में लगे हैं। बीते कुछ दिनों में ही व्हाट्सएप को भारी संख्या में लोगों द्वारा अनइंस्टॉल किए जाने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस बीच व्हाट्सएप यूजर्स के निजी मैसेज सर्च इंजन पर कथित तौर पर लीक होने की खबरों ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। प्राइवेसी को लेकर उठे विवादों पर व्हाट्सएप (WhatsApp) ने एक बार फिर सफाई दी है। फेसबुक की स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा व्हाट्सएप ने कहा कि नीति में हालिया बदलाव से दोस्तों या परिवार के साथ किए गए आपके मैसेज की निजता या गोपनीयता पर असर नहीं पड़ेगा। बताते चलें कि प्राइवेसी पर छिड़े इस विवाद के बीच व्हाट्सएप का यह दूसरा स्पष्टीकरण है। इससे पहले, कंपनी ने कहा कि नीति में बदलाव से सिर्फ व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट पर प्रभाव पड़ेगा।WhatsApp ने ट्वीट में कहा, "हम कुछ अफवाहों को दूर करना चाहते हैं और शत प्रतिशत साफ करना चाहते हैं कि हम आपके निजी संदेशों को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रखना जारी रखेंगे। प्राइवेसी पॉलिसी में अपडेट से आपके दोस्तों या परिवार के साथ किए गए संचार पर असर नहीं पड़ेगा।"सोशल मैसेंजिग ऐप WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी विवाद हो रहा है। इस बीच गूगल (Google) पर सर्च करने पर एक बार फिर व्हाट्सएप प्राइवेट ग्रुप दिखाई दे रहे हैं। अब कोई भी गूगल पर सर्च करके व्हाट्सएप के प्राइवेट ग्रुप ढूंढ सकता है और उन्हें जॉइन कर सकता है। यह दिक्कत पहली बार 2019 में दिखी थी। हालांकि इसे पिछले साल दुरुस्त किया गया था। गूगल पर सर्च करने पर व्हाट्सएप यूजर की प्रोफाइल दिख रही है। इस वजह से लोगों के फोन नंबर और प्रोफाइल पिक्चर सामान्य गूगल सर्च पर सामने आ सकते हैं।व्हाट्सएप ने हाल ही में यूजर्स को नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में अपडेट देना शुरू किया था। इसमें बताया गया था कि व्हाट्सएप कैसे यूजर्स के डेटा की प्रोसेसिंग करता है और उन्हें फेसबुक के साथ किस तरह से साझा करता है। अपडेट में यह भी कहा गया कि व्हाट्सऐप का उपयोग जारी रखने के लिए यूजर्स को 8 फरवरी, 2021 तक नई नियम व पॉलिसी से सहमत होना होगा। इसके बाद से ही दुनियाभर में व्हाट्सऐप के फेसबुक के साथ यूजर्स डेटा शेयर करने को लेकर बहस शुरू हो गई। आइए जानते हैं व्हाट्सएप ने अपने बयान में क्या कहा-1. मैसेज और कॉल्स हमेशा रहेंगे प्राइवेटकंपनी ने स्पष्ट कहा है कि व्हाट्सएप या फेसबुक आपके प्राइवेट मैसेजेस नहीं देख सकता। ना ही आपकी कॉल्स सुन सकता है। व्हाट्सएप में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का फीचर दिया गया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि यूजर के मैसेज सिर्फ सेंडर या रिसीवर ही पढ़ सकें। कंपनी आपके चैट नहीं देख पाएगी। 2. मैसेज या कॉल्स का कोई रिकॉर्ड नहींव्हाट्सएप इस बात का कोई रिकॉर्ड नहीं रखता कि कौन यूजर किसे कॉल या मैसेज कर रहा है। कंपनी ने कहा, 'जहां आमतौर पर मोबाइल ऑपरेटर्स इस प्रकार की जानकारी रखते हैं, हमारा मानना है कि 2 अरब यूजर्स का यह रिकॉर्ड रखना प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों तरह का खतरा है, इसलिए हम ऐसा नहीं करते। '3. नहीं देख सकते लोकेशन कंपनी ने कहा, 'व्हाट्सएप या फेसबुक आपके द्वारा शेयर की गई लोकेशन को नहीं देख सकता।' हालांकि अपडेटेड प्राइवेसी पॉलिसी में यह साफ किया गया है कि 'हम आपके फोन नंबर और IP एड्रेस जैसी जानकारी के जरिए यूजर की जनरल लोकेशन का पता रखते हैं।'4. कॉन्टैक्ट्स को नहीं करते शेयरव्हाट्सएप आपके कॉन्टैक्ट्स को फेसबुक के साथ शेयर नहीं करता। कंपनी ने कहा, 'जब आप हमें परमिशन देते हैं तब हम आपकी लिस्ट से सिर्फ फोन नंबर को एक्सेस करते हैं, ताकि मैसेजिंग फास्ट हो सके। इन्हें किसी दूसरे एप्स के साथ शेयर नहीं किया जाता।'5. व्हाट्सएप ग्रुप प्राइवेट बने रहेंगेइसी प्रकार, व्हाट्सएप ने बताया कि ग्रुप चैट्स प्राइवेट और एन्क्रिप्टेड बने रहेंगे। कंपनी के मुताबिक, 'हम ग्रुप मेंबरशिप का इस्तेमाल मैसेज डिलिवर करने और अपनी सर्विस को स्पैम से बचाने के लिए करते हैं। हम इस डेटा को फेसबुक के साथ विज्ञापन उद्देश्य के लिए शेयर नहीं करते'6. गायब करें अपने मैसेजव्हाट्सएप ने हाल में आए अपने डिसअपियरिंग मैसेज फीचर का जिक्र किया। कंपनी ने कहा कि यूजर्स यह सेट कर सकते हैं कि उनके मैसेजेस गायब हो जाएं। दरअसल इस फीचर को इनेबल करने पर आपके मैसेज 7 दिन बाद खुद ही चैट से गायब हो जाते हैं। 7. डेटा को डाउनलोड कर सकते हैंकंपनी ने कहा कि यूजर्स चाहें तो अपने डेटा को डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा यूजर्स को एप में ही दी गई है। इसके लिए यूजर्स Settings में जाएं, फिर Account और फिर Request account info में जाएं। यहां आपको Request report का ऑप्शन दिखाई देगा। इसपर टैप करें और 3 दिन के भीतर आपकी रिपोर्ट आ जाएगी। 
टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?