लाइव न्यूज़ :

Mamata Banerjee के भतीजे Abhishek Banerjee के नजदीकी के घर CBI रेड, Kailash Vijayvargiya ने किया ट्वीट

By गुणातीत ओझा | Updated: December 31, 2020 21:07 IST

Open in App
कोलकाता में CBI की बड़ी रेड ममता के भतीजे के करीबी रडार परपश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) से पहले हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को सीबीआई (CBI) ने कोलकाता (Kolkata) में तृणमूल यूथ कांग्रेस (TMC) के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा (Vinay Mishra) के ठिकानों पर रेड (CBI Raid) डाली है। इस छापेमारी के पीछे मवेशी तस्करी और कोयला घोटाला (Coal Scam) वजह बताई जा रही है। विनय मिश्रा को तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) का करीबी माना जाता है। अभिषेक बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे हैं और इस वक्त टीएमसी में उनका कद और पद नंबर दो का है। गुरुवार को सीबीआई की टीम ने कोलकाता में विनय मिश्रा के दो ठिकानों पर मवेशी घोटाले और कोयला चोरी मामले में छापेमारी की।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई की ओर से लगातार विनय मिश्रा को नोटिस जारी किया जा रहा था। सीबीआई के किसी भी नोटिस का विनय ने जवाब नहीं दिया और अभी तक सभी नोटिस को नजरअंदाज करते आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ आसनसोल के चर्चित कोयला तस्करी कांड में हुगली जिले का भी नाम जुड़ गया है। सीबीआई की टीम ने गुरुवार को जिले के कोननगर में अमित सिंह और नीरज सिंह दोनों भाइयों के घरों में छापेमारी की। यहां हुई सीबीआई की छापेमारी के दौरान सिंह बंधु अपने घर से नदारद थे। सीबीआई ने दोनों भाइयों के परिवार के सदस्यों से सवाल किए और उनके घर में मौजूद दस्तावेजों की जांच की। सीबीआई टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी मौजूद थे।सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, 'बंगाल के एक पॉवर ब्रोकर विनय मिश्रा के यहां सीबीआई के छापे के बाद बंगाल के उच्च अधिकारियों की आपातकालीन बैठक और मुख्यमंत्री एवं भाइपो के यहां हलचल, प्रदेश में चर्चा का विषय है।'बताते चलें कि भारत और बांग्लादेश की सीमा पर लंबे वक्त से मवेशियों की तस्करी की बात सामने आई थी, जिसमें स्थानीय अफसरों, नेताओं के शामिल होने की बात थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, कुछ वक्त पहले ही इसी केस में सीबीआई ने बीएसएफ के कई अफसरों को समन किया था और पूछताछ की थी। 
टॅग्स :सीबीआईममता बनर्जीटीएमसीकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो