लाइव न्यूज़ :

आरोग्य सेतु ऐप पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की बुरी नज़र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2020 23:37 IST

Open in App
कोरोनावायरस से जंग और हमारी सेहत पर नजर बनाए रखने के लिए सरकार आरोग्य सेतु ऐप लेकर आई. लेकिन अब इस ऐप पर ही किसी की बुरी नज़र है. बुरी नज़र की खबर लगते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसिया चौकन्नी हो गयी. आखिर इस ऐप पर किसकी बुरी नज़र है. भारतीय सेना ने सैनिकों और अर्धसैनिक बलों को पाकिस्तान द्वारा ‘आरोग्य सेतु ऐप’ से मिलता-जुलता मोबाइल ऐप्लीकेशन लाए जाने के प्रति आगाह किया है. सेना का कहना है इसका मकसद सेना के जवानों अधिकारियों की संवेदनशील जानकारियां चुराना है. भारतीय सेना का कहना है विरोधी खुफिया एंजेंसियों ने दुर्भावनापूर्ण काम के लिए आरोग्य सेतु एपीके ऐप बनाया है. भारतीय सेना ने अपनी सलाह में कहा है कि यह फर्जी ऐप सेना में काम करने वालों को व्हाट्सऐप पर मैसेज के जरिये या एसएमएस के जरिये, ईमेल के जरिये या इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया के जरिए किसी लिंक से प्राप्त हो सकता है. भारतीय सेना ने आगाह किया है कि भारतीय नामों से मेल खाते सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भारतीय सैनिकों को निशाना बना रही है. भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने वाले एक अकाउंट जो कि अनुष्का चोपड़ा के नाम से चलता था वो भारतीय सैन्यकर्मियों को फर्जी एप्प के लिंक भेजता था.  
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?