लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst: 8 माह पहले Scientists ने किया था Alert, क्यों फटा ग्लेशियर? फिर हो सकती है ऐसी घटना?

By गुणातीत ओझा | Updated: February 8, 2021 01:11 IST

Open in App
उत्तराखंड आपदाक्यों फटा ग्लेशियर क्या फिर हो सकती है ऐसी घटना?उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मची हुई है। प्रदेस ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार भी इस आपदा से हलकान है। प्रशासन राहत-बचाव कार्य में लगा हुआ है। इस तबाही के बाद पहली कोशिश यही है कि जान-माल के नुकसान को कम किया जाए। एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एयरफोर्स की टीमें लगातार निगरानी बना हुए हैं। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली जाकर बिगड़े हालात का जायजा लिया है। आईटीबीपी के डीजी एसएस देसवाल ने बताया है कि तपोवन डैम के समीप निर्माणाधीन टनल की साइट पर पर 100 से अधिक मजदूर मौजूद थे। जिनमें से 10 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। 250 से अधिक आईटीबीपी के जवान मौजूद हैं। आइये अब बात करते हैं इस हादसे के बारे में आगाह करती बीते दिनों आई कुछ रिपोर्ट्स के बारे में।भू-वैज्ञानिकों ने करीब 8 महीने पहले ऐसी आपदा की ओर संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की थी। देहरादून के भू-विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं ने चेतावनी जारी की थी। तब वैज्ञानिकों ने कहा था कि वक्त रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भयंकर विनाश (Devastation) हो सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा था कि केदारनाथ आपदा के वक्त एक झील के फट जाने से उत्तराखंड में तबाही का तांडव हुआ था। वैसी ही एक झील हिमालय (Himalaya) के श्योक नदी के आसपास बनी हुई है। इस पर नजर रखना जरूरी है। अगर ये फटती है तो काफी नुकसान हो सकता है। जम्मू-कश्मीर के काराकोरम रेंज में स्थित श्योक नदी के प्रवाह को एक ग्लेशियर ने रोक दिया है। इसी के चलते वहां एक बड़ी झील बन गई है। इसमें लगातार पानी बढ़ रहा है। जरूरत से ज्यादा पानी इकट्ठा होने पर इसके फटने की आशंका है।देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी के वैज्ञानिकों की ओर से जारी की गई चेतावनी में यह भी कहा गया था कि यहां महज एक झील ही खतरा नहीं है। बल्कि यहां बनी कई झीलें हैं। ग्लेशियर के सामने आने की वजह से इनका पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इंटरनेशनल जर्नल ग्लोबल एंड प्लेनेटरी चेंज में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक वैज्ञानिकों ने श्योक नदी के आसपास के हिमालयी क्षेत्र में 146 लेक आउटबर्स्ट की घटनाएं हो चुकी हैं। साथ ही इनका एक विश्लेषण तैयार किया।एनालिसिस रिपोर्ट से पता चला कि पाक अधिकृत कश्मीर वाले काराकोरम क्षेत्र में ग्लेशियर में बर्फ की मात्रा बढ़ रही है। जिससे नदियों का प्रवाह रुक रहा है। इससे पहले साल 1920 में श्योक नदी के ऊपरी हिस्से में मौजूद कुमदन समूह के ग्लेशियरों ने भी कई बार नदी का रास्ता रोका है। जिसके चलते कई छोटे-बड़े हादसे हुए थे। इन्हीं में से 146 घटनाओं की डिटेल्स शोधकर्ताओं ने जमा की। इनमें 30 बड़ी आपदाएं भी शामिल हैं। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. राकेश भाम्बरी ने तब कहा था कि उनकी टीम लोगों को संकट से बचाना चाहती है। इसलिए वे लगातार इस पर नजर रख रहे हैं। जिससे एक अलर्ट सिस्टम तैयार किया जा सके।
टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतकेदारनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?