लाइव न्यूज़ :

दिशा रवि की गिरफ्तारी: क्या भारत में दब रही ऐक्टिविस्ट्स की आवाज? Greta Thunberg | Climate Activist |

By गुणातीत ओझा | Updated: February 15, 2021 22:31 IST

Open in App
क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट दिशा रवि (Disha Ravi) को किसान आंदोलन से जुड़ी 'टूलकिट' (Kisan Andolan toolkit) शेयर करने और उसे एडिट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दल, केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), शशि थरूर (Shashi Tharoor), कपिल सिब्‍बल (kapil Sibbal) समेत कांग्रेस (Congress) के कई नेताओं ने दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद की है। डीएमके नेता कनिमोई, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी इसे 'लोकतंत्र पर हमला' करार दिया है। विपक्षी नेताओं ने दिशा रवि की कम उम्र का तर्क दिया जिसपर बेंगलुरु से भाजपा सांसद ने कुछ आतंकवादियों के नाम लिए और कहा कि उनकी उम्र भी तो लगभग इतनी ही थी। दिशा रवि की गिरफ्तारी का कई गैर-सरकारी संगठनों ने भी विरोध किया है। विदेश से भी दिशा रवि के पक्ष में आवाजें उठ रही हैं। अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने सरकार पर 'ऐक्टिविस्‍ट्स की आवाज दबाने' का आरोप लगाया है। अमेरिकन सिंगर रूपी कौर ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। ब्रिटिश सांसद क्‍लॉडिया वेबे ने दिशा की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए सबसे इसका विरोध करने की अपील की है।कौन हैं क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट दिशा रवि?दिशा रवि ने बेंगलुरु के प्राइवेट कॉलेज से बीबीए किया है। वह 2019 से ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया’ नाम के क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट ग्रुप की फाउंडर मेंबर है। 'फ्राइडेज फॉर फ्यूचर' एक ग्‍लोबल ऑर्गनाइजेशन है जिसकी शुरुआत 2018 में स्‍वीडिश क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट ग्रेटा थनबर्ग ने की थी। दिशा रवि ने क्‍लाइमेंट चेंज को लेकर देशभर में कई कैंपेन चलाए हैं। बेंगलुरु में पर्यावरण के मुद्दे पर कई प्रदर्शनों में वह शामिल रही हैं। दुनियाभर के मीडिया में दिशा रवि क्‍लाइमेंट चेंज के असर को लेकर लिखती रही हैं।कौन कर रहा दिशा रवि का सपोर्टदिशा रवि के सपोर्ट में किसानों की यूनियनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आवाज उठाई है। कांग्रेस , लेफ्ट, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी दिशा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। कोअलिशन फॉर एंवायर्नमेंटल जस्टिस इन इंडिया (CEJI) ने देशभर के 78 ऐक्टिविस्‍ट्स की तरफ से बयान जारी कर दिशा की गिरफ्तारी की निंदा की है। कई सेलिब्रिटीज ने भी दिशा रवि के समर्थन में ट्वीट किए हैं।दिशा को गलत मानने वाले लोगभाजपा के लोग दिशा रवि की गिरफ्तारी को सही ठहरा रहे हैं। गिरफ्तारी के विरोध में एक तर्क ये दिया जा रहा है कि दिशा रवि '21 साल' की हैं। इसपर बेंगलुरु सेंट्रल से बीजेपी सांसद पीसी मोहन ने लिखा है कि "बुरहान वानी 21 साल का था। अजमल कसाब 21 साल का था। उम्र केवल एक संख्‍या है। कोई कानून से ऊपर नहीं है। कानून अपना काम करेगा। अपराध, अपराध होता है।"दिशा रवि पर पुलिस ने लगाए ये आरोपदिल्‍ली पुलिस की साइबर सेल ने दिशा रवि पर 'भारत के खिलाफ नफरत' फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दिशा उन लोगों में से एक थीं जिन्‍होंने ग्रेटा थनबर्ग के साथ 'टूलकिट' साझा की। दिशा पर 'टूलकिट' को सोशल मीडिया पर शेयर और उसे एडिट करने का भी आरोप है। दिशा रवि का लैपटॉप और मोबाइल फोन आगे की जांच के लिए जब्त किया गया है।
टॅग्स :किसान आंदोलनग्रेटा थनबर्गअरविंद केजरीवालकांग्रेसशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?