googleNewsNext

पर्चा भरने के लिए भागे योगी के मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 5, 2022 06:17 PM2022-02-05T18:17:21+5:302022-02-05T18:18:01+5:30

उत्तर प्रदेश के खेलकूद राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और विधान सभा चुनाव (Assembly Elections) में फेफना क्षेत्र से भाजपा (BJP) के उम्मीदवार उपेंद्र तिवारी शुक्रवार को दौड़ते हुए नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।नामांकन का तय समय बीतने ही वाला था कि ठीक दो बजकर 55 मिनट पर मंत्री उपेन्द्र तिवारी पहुंचे। चूंकि नामांकन स्थल तक पहुंचने के लिए पांच मिनट ही शेष था, लिहाजा वे दौड़ते हुए गेट से अंदर घुसे और नायब तहसीलदार कक्ष तक गए। वहीं पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने बिल्थरारोड (सुरक्षित) सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथUP Legislative AssemblyYogi Adityanath