googleNewsNext

BJP लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश फतह करने में क्यों कामयाब रही?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2022 10:48 PM2022-03-10T22:48:16+5:302022-03-10T22:48:28+5:30

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी लगातार दूसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा गठबंधन को राज्य में 260 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल होती दिख रही है। वहीं अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी गठबंधन को 110 से ज्यादा सीटें पर जीत मिलती दिख रही है। भाजपा पहले ही साफ कर चुकी है कि वह चुनाव जीती तो योगी आदित्यनाथ राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। इस चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही कांग्रेस को 2 सीटें और मायावती की बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर जीत मिली है। इस वीडियो में रंगनाथ सिंह राजनीति विज्ञानी अरविंद कुमार, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर और पत्रकार संजीव सिंह के हवाले से भाजपा की जीत को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीYogi AdityanathNarendra Modi