लाइव न्यूज़ :

Mukesh Ambani के घर Antilia के बाहर Scorpio में विस्फोटक आतंकी संगठन Jaish-Ul-Hind ने रखा था

By गुणातीत ओझा | Updated: March 1, 2021 00:24 IST

Open in App
मुकेश अंबानी को आतंकी संगठन ने क्यों दी धमकी ?मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध कार और धमकी भरी चिट्ठी के मामले में आज आतंकी संगठन की एंट्री ने सभी को चौंका दिया है। टेलीग्राम एप पर जैश उल हिंद नाम के एक संगठन ने लेटर जारी कर इस पूरे वाकये की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने धमकी भरे लेटर में मुकेश अंबानी से बिटकॉइन में फिरौती मांगी है। अचानक जन्मे इस आतंकी संगठन जैश उल हिंद के बारे में इससे पहले किसी को कोई जानकारी नहीं थी। इस धमकी भरे लेटर को हिंदी और अंग्रेजी मिक्स भाषा में लिखा गया है। पत्र को इस तरह से लिखने की वजह यह हो सकती है कि एजेंसियों को भटकाया जा सके। जानबूझकर लेटर में कुछ गलतियां भी की गई हैं। आइये आपको बताते हैं इस लेटर में किया लिखा है, 'अंबानी के घर के पास एसयूवी खड़ी करने वाला सही जगह पर पहुंच गया है। यह सिर्फ ट्रेलर था और पूरी पिक्चर आना अभी बाकी है।' यही नहीं लेटर में अखलाक की हत्या, गुजरात के दंगों और दिल्ली की हिंसा का भी जिक्र किया गया है। पत्र में लिखा गया है, 'अब तुम्हें इस बात पर हैरानी होनी चाहिए कि आखिर हम कौन हैं? हम वही अखलाक हैं, जिसे तुमने एक गाय के लिए मार डाला था। हम वे लोग हैं, जिन्हें दिल्ली की हिंसा में मारा गया था। हम वे बहने हैं, जिनका गुजरात में रेप किया गया था। हम तुम्हारी रात के बुरे सपने हैं। हम तुम्हारे पड़ोस में हैं। ऑफिस में हैं। तुम लोग हमें ऐसे पास कर देते हो, जैसे किसी सामान्य आदमी को। हम हर जगह हैं। हमें तुम्हारे जैसे कारोबारियों से दिक्कत है, जिसने बीजेपी और आरएसएस के हाथों अपनी आत्मा को बेच दिया है।'लेटर में सुरक्षा एजेंसियों को भी चैलेंज किया गया है। लेटर में कहा गया है, 'हम एजेंसियों को चुनौती देते हैं कि वे हमें रोक कर दिखाएं। हम जब तुम्हारी नाक के नीचे दिल्ली में ही अटैक करेंगे तो तुम कुछ नहीं कर पाओगे। तुमने मोसाद के साथ गठजोड़ किया, लेकिन तब भी फेल रहे। अल्लाह के करम से तुम लोग हर बार फेल हो जाओगे।' इससे पहले अंबानी के घर के बाहर से मिली संदिग्ध कार से मिले धमकी भरे लेटर में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को संबोधित करते हुए कहा गया था, 'मुकेश भैया, नीता भाभी। अभी तो यह ट्रेलर है। पूरा इंतजाम हो गया है।' बता दें कि मुंबई पुलिस ने किसी भी पत्र को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। याद दिला दें कि 25 फरवरी की शाम अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर संदिग्ध स्कॉर्पियो कार खड़ी मिली थी। इस कार से जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुई थीं। कार पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी थी। इस कार को कुछ दिनों पहले ही चुराया गया था।
टॅग्स :मुकेश अंबानीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?