googleNewsNext

राम विलास पासवान का राजकीय सम्मान के साथ आज दीया घाट पर होगा अंतिम संस्कार, चिराग पासवान देंगे मुखाग्नि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 10, 2020 08:19 AM2020-10-10T08:19:07+5:302020-10-10T08:30:50+5:30

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार यानी 9 अक्टूबर की शाम 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पासवान कई हफ्तों से दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती थे। मंत्री रामविलास पासवान का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना में होने वाले अंतिम संस्कार में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि पासवान का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12.30 बजे उनके पटना के निवास स्थान कृष्णा पुरी से जनार्दन घाट (दीघा) लाया जाएगा जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टॅग्स :रामविलास पासवानबिहार विधान सभा चुनाव 2020रविशंकर प्रसादram vilas paswanBihar Assembly Election 2020ravi shankar prasad