लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा आरएसएस की विचारधारा में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 2, 2018 13:05 IST

Open in App
उत्तरी पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। उन्होंने शिलांग में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि हम लोग पूरे देश में आरएसएस के विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं।कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि RSS की विचारधारा में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है। क्या कोई जानता है कि कोई महिला RSS से संबंधित हो और नेतृत्व कर रही हो। ऐसा कहीं भी नहीं है। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आप उनकी तस्वीर देखेंगे तो उनके दाएं और बाएं महिलाएं दिखेंगी लेकिन अगर आप मोहन भागवत की तस्वीर देखेंगे तो आपको वो अकेले दिखाई देंगे और उनके चारो तरफ केवल पुरुष होंगे राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तो हम जीएसटी की संरचना में बदलाव लाएंगे और इसे काफी सरल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस बात का संतुलन रखा गया है कि महिला और पुरुषों की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं आए।
टॅग्स :राहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?