लाइव न्यूज़ :

'आप' पार्षद ताहिर हुसैन बोले, बच्चों की कसम निर्दोष हूं, पुलिस ने फैक्ट्री सील की.

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 21:12 IST

Open in App
दिल्ली में आई बी के सिक्योरिटी अफसर अंकित शर्मा की हत्या करने और हिंसा के आरोपों से घिरे आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन लगातार सफाई दे रहे हैं. कह रहे मैं हर जांच के लिए तैयार हूं. इस मामले में पूरी जांच होनी चाहिए.  आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा (26) के परिवार ने हुसैन पर हत्या का आरोप लगाया है। शर्मा मंगलवार को लापता हो गए थे। बुधवार को उनका शव उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में उनके घर के पास एक नाले से मिला था. शर्मा के परिजनों ने दावा किया कि उनकी हत्या के पीछे स्थानीय पार्षद और उसके साथियों का हाथ है. हुसैन ने आरोपों से इनकार किया है. उधर दिल्ली पुलिस ने खजुरी खास इलाके में ताहिर हुसैन की फेैक्ट्री सील कर दी है. दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की कथित संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि कोई भी दंगाई, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, बख्शा नहीं जाना चाहिए.  उन्होंने कहा, यदि दंगों में शामिल लोगों का संबंध आम आदमी पार्टी से पाया जाता है तो उन्हें दोगुनी सजा दीजिए. आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी का रुख साफ है कि हिंसा फैलाने में शामिल हर किसी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. संशोधित नागरिकता कानून के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच तीन दिन पहले हुई झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया.  इसमें 35 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए. उन्मादी भीड़ ने घरों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोल पंप को आग लगा दी और स्थानीय लोगों तथा पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. दंगा प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग और शिव विहार शामिल हैं. दिल्ली सरकार ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है. सीएम केजरीवारल ने कहा कि अगर कोई भी घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराता है तो उसका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. साथ ही  हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे. हिंसा और आगजनी में जिन लोगों के जरूरी कागजात जल गये हैं उन्हें फिर से जारी करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे.
टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी