googleNewsNext

दिग्गज कांग्रेस नेता शेयर किया CCTV फुटेज, स्ट्रांग रूम में हुई EVM से छेड़छाड़

By जनार्दन पाण्डेय | Published: December 1, 2018 06:34 PM2018-12-01T18:34:01+5:302018-12-01T18:34:01+5:30

नेता ने सोशल मीडिया में सीवीटीवी वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इलेक्‍शन कमीशन को इसकी जांच करनी चाहिए। नेता के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के सतना में ईवीएम में छेड़छाड़ की आंशका में जबर्दस्त हंगामा हुआ। रात करीब 11:30 बजे सैकड़ों लोग सतना के एक स्ट्रांग रूम के सामने इकट्ठा हो गए।

यह मामला सतना के उत्कृष्ट विद्यालय-1 का बताया जा रहा है। यहां शुक्रवार रात 9 से 10 बजे के बीच दो व्यक्ति स्ट्रांग रूम कार्टन लेकर जाते दिखे।

इसके बाद मौके पर कांग्रेस, बसपा, सपाक्स पार्टी के  प्रत्याशियों समेत सतना विधायक पहुंचे। इस दौरान रिकॉर्ड किया गया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावAssembly ElectionsMadhya Pradesh Elections