लाइव न्यूज़ :

Mamata Banerjee ने Jagmohan Dalmiya की MLA बेटी Baishali Dalmiya को पार्टी से निकाला, जानें वजह

By गुणातीत ओझा | Updated: January 24, 2021 21:43 IST

Open in App
ममता ने जगमोहन डालमिया की विधायक बेटी को TMC से निकालाBaishali Dalmiya Expelled from TMC: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election 2021) से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में उथल-पुथल मची हुई है। टीएमसी से आज दो दिग्गज नेताओं का नाता टूटा है। पश्चिम बंगाल सरकार में फॉरेस्ट मिनिस्टर राजीब बनर्जी ने आज इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। अब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने ही पार्टी की विधायक वैशाली डालमिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टीएमसी ने यह फैसला अनुशासनात्मक समिति की बैठक के बाद लिया है। आपको बता दें कि वैशाली डालमिया बीसीसीआई की पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की बेटी हैं। बेल्ली से विधायक डालमिया टीएमसी नेतृत्व के एक वर्ग के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अपनी बात रख चुकी हैं।साथ ही उन्होंने दावा किया था कि पार्टी में ईमानदार लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। टीएमसी ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को पार्टी की अनुशासन समिति की बैठक हुई, जिसमें डालमिया को पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया गया। इससे कुछ ही घंटे पहले टीएमसी के ही वरिष्ठ नेता राजीब बनर्जी ने ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। डालमिया ने बनर्जी के इस्तीफे के लिए भी पार्टी नेतृत्व की आलोचना की।वैशाली डालमिया पश्चिम बंगाल (West Bengal) की बैली विधानसभा सीट से विधायक हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पार्टी से निकाला गया है। (Who is Vaishali Dalmiya) वैशाली डालमिया, बीसीसीअई अध्यक्ष रहे जगमोहन डालमिया की बेटी हैं। जगमोहन डालमिया (Jagmohan Dalmiya) का निधन हो चुका है। वैशाली ने पिता के निधन के बाद 2016 में राजनीति से जुड़कर टीएमसी जॉइन की थी। वैशाली ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर विधायक बनी थीं।तृणमूल कांग्रेस में इस वक्त बड़े स्तर पर नेताओं की बगावत देखने को मिल रही है। इससे पहले ममता बनर्जी के करीबी कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। बीते एक महीने में 3 मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। दिसंबर में ममता के खास रहे शुभेंदु अधिकारी ने मंत्री पद छोड़ा था। 5 जनवरी को लक्ष्मी रतन शुक्ला ने खेल और युवा मामलों के मंत्री और 22 जनवरी को वन मंत्री राजीब बनर्जी ने रिजाइन कर दिया। यानी अब तक 3 मंत्री कैबिनेट से जा चुके हैं। 20 जनवरी को MLA अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हो गए। अरिंदम नादिया के शांतिपुर से विधायक हैं। 19 दिसंबर को शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह की मौजूदगी की भाजपा में शामिल हो गए। लक्ष्मी रतन शुक्ला और राजीब ने फिलहाल TMC नहीं छोड़ी है। शुक्ला के इस्तीफे के बाद ममता ने कहा था कि इस्तीफा कोई भी दे सकता है, इसे निगेटिव नहीं लेना चाहिए। 19 दिसंबर को शुभेंदु के साथ ही सांसद सुनील मंडल, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की और 10 विधायकों ने भी भाजपा ज्वॉइन की थी। इनमें 5 विधायक तृणमूल के ही थे।
टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?