लाइव न्यूज़ :

Maharastra MLC Election Result: RSS का गढ़ Congress ने छीना, Nagpur में 58 साल बाद हारी BJP

By गुणातीत ओझा | Updated: December 4, 2020 22:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में भाजपा और आरएसएस को बड़ा झटका लगा है।नागपुर सीट पर भाजपा का 58 साल से कब्जा था। कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीन ली है।
नागपुर में RSS का 58 सालों का दबदबा खत्ममहाराष्ट्र एमएलसी चुनाव में भाजपा और आरएसएस को बड़ा झटका लगा है। नागपुर सीट पर भाजपा का 58 साल से कब्जा था। कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीन ली है। नागपुर प्रखंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वनजारी ने भाजपा प्रत्याशी और महापौर संदीप जोशी को हरा दिया है। संघ का मुख्यालय यहां पर है। यहीं नहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस यहां से विधायक हैं। देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी यहां से कई सालों से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वनजारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी संदीप जोशी को हराते हुए 61,701 मत हासिल किए, जबकि जोशी को 42,791 वोट मिले। जोशी फिलहाल नागपुर शहर के महापौर हैं।कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वनजारी ने महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर प्रखंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में भाजपा के संदीप जोशी को 18,910 मतों से अंतर से शुक्रवार को पराजित किया। कांग्रेस उम्मीदवार की इस जीत को भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। मतगना बृहस्पतिवार को शुरू हुई थी और शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। जोशी वर्तमान में नागपुर शहर के महापौर है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। 6 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को सिर्फ एक सीट पर जीत मिल सकी है जबकि उसके प्रतिद्वंद्वी शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन ने 4 सीट पर जीत दर्ज की है।महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा राकांपा ने शुक्रवार को औरंगाबाद अैर पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत दर्ज कर ली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सतीश चव्हाण ने औरंगाबाद संभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार शिरीष बोरलकर को मात दी। राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि चव्हाण को 1,16,638 और बोरलकर को 58,743 वोट मिले। वहीं पुणे संभाग के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में राकांपा के अरुण लाड ने भाजपा उम्मीदवार संग्राम देशमुख को 48,824 मतों से मात दी। लाड को 1,22,145 और देशमुख को 73,321 मिले।राज्य में पुणे संभाग स्नातक सीट, नागपुर संभाग स्नातक सीट, औरंगाबाद संभाग स्नातक सीट, अमरावती संभाग शिक्षक सीट, पुणे संभाग शिक्षक सीट और धुले-नंदूरबार स्थानीय निकाय निर्वाचन सीट के लिए चुनाव हुआ था। इनमें से धुले-नंदूरबार सीट इसके निवर्तमान विधान परिषद सदस्य अंबरीश पटेल के कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के चलते रिक्त हुई है जबकि अन्य पांच सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 19 जुलाई को पूरा हो चुका है। भाजपा के टिकट पर अंबरीश ने धुले-नंदूरबार सीट पर जीत ली है। 
टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनागपुरआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?