लाइव न्यूज़ :

Love| Love Story| Love Affair| Two Wives| पत्नी और प्रेमिका के बीच बुरा फंसा शख्स| Jharkhand News| Ranchi

By गुणातीत ओझा | Updated: February 16, 2021 23:12 IST

Open in App
पत्नी-प्रेमिका के बीच बंटा शख्ससमझौते की शर्तें कर देंगी दंगप्यार भी अजीब है.. एक से हो तो पवित्र रिश्ता दूसरे से हो जाए तो पाप! पत्नी से हो तो साथ निभाना साथिया.. और बाहरवाली से हो तो मवाली का ठप्पा लगेगा.. फिर केस पुलिस थाना कचहरी की रस्में निभानी पड़ेंगी समाज की गाली तो बोनस में मिलेगी ही। आपको यह किसी धारावाहिक या फिल्मी ड्रामा का हिस्सा लग रहा होगा.. ऐसा नहीं है हम बयां कर रहे हैं एक ऐसे शख्स की हकीकत जिसे शादी के बाद बाहर वाली से प्यार करना भारी पड़ा है। इसके बाद पत्नी और प्रेमिका के बीच जो समझौता हुआ वो और भी अजीब है।  झारखंड की राजधानी रांची में एक समझौते के मुताबिक पति को सप्ताह में तीन दिन अपनी पत्नी के साथ तो तीन दिन प्रेमिका के साथ रहने के लिए कहा गया है। युवक को हफ्ते में एक दिन खुद के हिसाब से बिताने की भी मंजूरी मिली। लेकिन समझौते का यह प्रारूप कुछ दिन में ही ढेर हो गया।रांची के एक युवक ने शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी लड़की से प्रेम किया और उससे शादी करने तक की कसमें खा लीं। कुछ दिनों के मेलजोल के बाद दोनों ने शादी भी कर ली। यह मामला  जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस को पत्नी और प्रेमिका के बीच समझौता कराने के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझा। पुलिस ने पत्नी और प्रेमिका के बीच शख्स का बंटवारा कर दिया।अब पुलिस ने बंटवारा तो कर दिया लेकिन ये सिलसिला ज्यादा दिनों तक इसी तरह से नहीं चल सका और जल्द ही ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी तथ्यों को खंगालने के बाद दो शादी करने वाले शख्स के खिलाफ वारंट जारी कर दिया। उसकी दोनों पत्नियां अब उसे बचाने में जुट गई हैं। ये मामला रांची के कोकर तिरिल रोड का है। यहां के रहने वाले राजेश महतो को पुलिस ने 15 जनवरी 2020 को हिरासत में लिया था और फैसला किया कि उसे अपनी दोनों पत्नियों यानी पहली पत्नी और बाद में प्रेमिका से पत्नी बनी युवती के साथ बराबर रहना होगा। मामला कोर्ट में पहुंचते ही पुलिस द्वारा कराया गया समझौता तितर-बितर हो गया।राजेश महतो की दूसरी पत्नी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसी वजह से यह मामला अदालत तक पहुंच गया। अदालत ने आरोपी महतो के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। अब पुलिस गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि राजेश महतो पहली पत्नी और बच्चे को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने चला गया था। उसकी पत्नी ने इस बारे में थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।दूसरी तरफ उसकी प्रेमिका के परिवार ने भी राजेश महतो पर बेटी को अगवा करने का केस दर्ज कराया था। राजेश ज्यादा दिनों तक पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं रह सका और आखिरकार पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। हालांकि राजेश ने अपनी प्रेमिका के साथ तब तक शादी कर ली थी। पुलिस जब उसे थाने लेकर पहुंची तो उसकी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के बीच समझौता करा दिया और लिखित तौर पर पति को दोनों के बीच बांट दिया। पुलिस ने दोनों पत्नियों को समझौते की कॉपी भी दी थी।
टॅग्स :झारखंडरांची
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?