googleNewsNext

पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव के मां और पत्नी के साथ हुआ ऐसा सलूक, जानकर हो जाएंगे हैरान

By पल्लवी कुमारी | Published: December 28, 2017 12:40 PM2017-12-28T12:40:45+5:302017-12-28T12:45:43+5:30

पाकिस्तान में गिरफ्तार किए जाने और मौत की सजा सुनाए जाने के बाद पहली बार कुलभ�..

पाकिस्तान में गिरफ्तार किए जाने और मौत की सजा सुनाए जाने के बाद पहली बार कुलभूषण जाधव को पत्नी और मां से इस्लामाबाद में मिलवाया गया। पाकिस्तान ने इसे इंसानियत का तकाजा बताया है, लेकिन ये एक दिन की प्रक्रिया का नतीजा नहीं है। इस मामले में पाकिस्तान बहुत सोच समझ कर फैसले ले रहा है। ये बात अलग है कि पाकिस्तान को इस बात का इल्म है कि जाधव को फांसी देकर कुछ हासिल नहीं होने वाला है। हालांकि जाधव ने कथित तौर पर खुद ये बात कबूली है कि वे भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए काम करते थे।' जाधव का जिंदा रहना और सेहतमंद रहना ही पाकिस्तान के हक में है। इससे पाकिस्तान को ये मौका मिलता है कि वो जाधव का हवाला देकर दुनिया और भारत को ये याद दिलाता रहे कि भारत ने बलूचिस्तान में ऐसा व्यक्ति भेजा था। जाधव की पत्नी और मां से मुलाक़ात से पहले इन दोनों महिलाओ से पाकिस्तान की एजेंसी ने कपड़े बदलने को कहा था। खबरें यह भी थी कि उनके साथ बहुत बुरे तरीके से बात की गई थी। बाद में ऐसी जानकारी मिली की ऐसा सुरक्षा के कारण किया गया | 
 

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानKulbhushan Jadhavpakistan