लाइव न्यूज़ :

Lalu Yadav को Jharkhand High Court से राहत नहीं, जानें कोर्ट ने क्यों खारिज की जमानत अर्जी|Dumka|Bihar

By गुणातीत ओझा | Updated: February 19, 2021 21:40 IST

Open in App
लालू की जमानत खारिज कर कोर्ट ने क्या कहा?राजद (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को एक बार फिर कोर्ट से मायूसी हाथ लगी है। हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में निचली अदालत ने लालू को सात साल की सजा सुनाई थी। खराब तबीयत और सजा की आधी अवधि पूरी कर लेने के आधार पर लालू प्रसाद यादव की तरफ से कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने लालू प्रसाद यादव को जमानत देने से इंकार करते हुए कहा कि अभी आधी सजा में 50 दिन कम हैं।वहीं, सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के दावे को गलत बताया है। बता दें कि चारा घोटाले से संबंधित अन्य मामलों में लालू को पहले ही जमानत मिल चुकी है। केवल दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में मिली सजा के कारण वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। न्यायिक हिरासत में ही लालू का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार की सुबह बहस शुरू हुई तो उनके तरफ से वकील कपिल सिब्‍बल ने कोर्ट में आधी सजा काटने संबंधी दस्‍तावेज जमा किए। इसके बाद सीबीआई ने लालू की सजा की आधी अवधि दो माह सात दिन कम होने के दावे के पक्ष में दलील और दस्‍तावेज दिये।  लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार वालों को पूरी उम्मीद थी कि कोर्ट की तरफ से आज जमानत याचिका मंजूर हो जाएगी। कोर्ट के फैसले से पहले तेजस्वी ने कहा था कि आज हाईकोर्ट से पिता लालू प्रसाद को जमानत मिलने की पूरी उम्‍मीद है। लालू प्रसाद का फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। इस दौरान रिम्स की ओर से लालू प्रसाद को एम्स भेजने के लिए बनी मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पेश करने का कोर्ट ने आदेश दिया था। बताया गया था कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर लालू प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा गया है। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया था, लेकिन कोर्ट में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई थी। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए रिम्स निदेशक को शोकॉज नोटिस भी जारी किया था।
टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी