googleNewsNext

India China Clash in Pangong Tso: सैनिकों के बीच फिर हुई झड़प, चीनी घुसपैठ को किया नाकाम

By सुरेश एस डुग्गर | Published: August 31, 2020 02:28 PM2020-08-31T14:28:08+5:302020-08-31T14:28:08+5:30

लद्दाख सेक्‍टर में चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच एक बार फिर खूरेंजी झड़पें हुई हैं। दोनों पक्षों के सैनिक घायल भी हुए हैं। यह झड़पें तब हुईं जब चीनी सैनिकों ने पैंगांग झील के दक्षिणी किनारे पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की और भारतीय जवानों ने उसे रोकने की कोशिश की। भारतीय सेना ने दावा किया है कि चीनी सैनिकों को पीछे धकेला जा चुका है। हालांकि जवानों के जख्‍मी होने की खबरों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

टॅग्स :चीनइंडियाभारतीय सेनाChinaIndiaIndian army