googleNewsNext

Himachal Pradesh के Mandi से BJP MP Ram Swaroop Sharma का फंदे से लटका मिला शव, Suicide की आशंका

By गुणातीत ओझा | Published: March 17, 2021 07:40 PM2021-03-17T19:40:10+5:302021-03-17T19:41:08+5:30

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी (Mandi) लोकसभा सीट से भाजपा (BJP) के सांसद रामस्वरूप शर्मा (Ram Swaroop Sharma) का दिल्ली में उनके आवास पर शव मिला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने सरकारी आवास पर मृत मिले। उनका शव फंदे से लटका पाया गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने उनके आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें स्टाफ की ओर से कॉल किया गया था। उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था और दरवाजा अंदर से बंद था। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर मौके पर पहुंचे थे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीहिमाचल प्रदेशBharatiya Janata Party (BJP)Himachal Pradesh