googleNewsNext

सीमा पर फिर हुई गोलीबारी, पाकिस्तान के कई बंकर तबाह

By धीरज पाल | Published: January 13, 2018 04:31 PM2018-01-13T16:31:36+5:302018-01-13T16:34:57+5:30

कश्मीर के उरी सैक्टर में सीमा रेखा के पास पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हु...

कश्मीर के उरी सैक्टर में सीमा रेखा के पास पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। भारतीय सेना ने गोलीबारी की कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान पर हमला किया और इस हमले में पाकिस्तान की कई चौकियों के तबाह होने की खबर है। फायरिंग अभी भी जारी है. हालांकि अभी तक इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तानी सेना लगातार बिना किसी उकसावे के भारतीय सीमा पर गोलीबारी करती रहती है। इस गोलीबारी की आड़ में पाकिस्तान आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराता है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में बिना उकसावे के गोलीबारी शरू कर दी। भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन की इस कार्रवाई का मुंह तोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि आधी रात के बाद दो बजे गोलीबारी थोड़ी थमी लेकिन पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह होते ही फिर गोलीबारी शुरू कर दी। 

टॅग्स :भारतीय सेनाथल सेना अध्यक्ष बिपिन रावतIndian armyarmy chief bipin rawat