लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 16 मई तक हो सकता है लॉकडाउन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2020 12:39 IST

Open in App
देश में इस वक्त 19868 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित है. कोविड 19 ने अब तक 824 लोगों की जान ले ली है. पिछले 24 घंटे में ही कोरोनावायरस के 1990 नये केस आए हैं और 49 मरीज़ों की मौत हो गयी है. राहत वाली बात ये है कि इलाज के बाद 5803 मरीज़ ठीक हो चुके हैं और 1 मरीज़ देश छोड़कर जा चुका है. कोविड 19 के सबसे ज्यादा 6817 मामले महाराष्ट्र सामने आए हैं जहां 301 लोगों की मौत हुई हैं. गुजरात में 2815 केस 127 लोगों की मौत हो गयी है. मध्य प्रदेश में 1952 मामले सामने आए हैं और 92 लोगों की मौत हुई हैं. देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन हैं लेकिन दिल्ली में लॉकडाउन 16 मई तक बढ़ सकता है. दिल्ली में कोरोनावायरस के 2514 केस हो गये हैं और 53 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 857 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा होने के बीच कोविड-19 मामलों के लिए बनाई गयी समिति के अध्यक्ष ने महामारी को काबू करने के लिए लॉकडाउन को मई के मध्य तक बढ़ाने का सुझाव दिया है. केंद्र सरकार ने 24 मार्च की मध्यरात्रि से 14 अप्रैल तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया था. पहले चरण के लॉकडाउन के खत्म होने से पहले इसे तीन मई तक के लिए बढ़ाया गया. कोविड-19 से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से गठित समिति के अध्यक्ष डॉ एसके सरीन ने कहा, '' भारत में अभी भी महामारी का ग्राफ चढ़ रहा है इसलिए प्रतिंबधों में ढील देने का मतलब है कि मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी. दिल्ली में कंटेनमेंट क्षेत्र लगातार बढ़ रहे हैं इसलिए लॉकडाउन बढ़ाना समझदारी होगी.  लॉकडाउन को 16 मई तक बढ़ाना होगा.  16 मई की तारीख के अनुमान के सवाल पर समिति के अध्यक्ष सरीन ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस का पहला मामला तीन मार्च को सामने आया था और महामारी को लेकर चीन की गणना दर्शाती है कि महामारी के ग्राफ में गिरावट दर्ज करने में करीब 10 सप्ताह का समय लगता है.
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील