लाइव न्यूज़ :

क्या इस वजह से कपिल ने शाहीन बाग में फायरिंग की थी ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 18:45 IST

Open in App
जो लड़का कपिल गुर्जर कल शाहीन बाग में तमंचा लहराते हुए सिर्फ हिदू राज के नारे लगा रहा था उसके पिता गजे सिंह कहते है कि घटना के बाद से मैं उससे अब तक नहीं मिला..कल जब मैंने उसे छोड़ा था उसके बाद से मुझे कोई खबर नहीं हैं..कुछ देर बाद मैंने उसे टीवी पर ही देखा ..कपिल के पिता कहते हैं कि मुझे नहीं पता उसने ऐसा कदम क्यों उठाया..तो आखिर दिल्ली के दल्लूपुरा में रहने वाले कपिल को शाहीन में धरने प्रदर्शन से क्या दिक्कत थी..कपिल गुज्जर के परिवार के लोगों का कहना है कि कपिल कट्टरपंथी नहीं है बल्कि एक आम  लड़का है ..परिवार का कहना है कि कपिल को शाहीन बाग में प्रदर्शन के चलते सड़क बंद रहने से कारण ज्यादा चलना पड़ता था.. कपिल ने सीएए विरोध का केंद्र बने शाहीन बाग में हवा में दो गोलियां चलाई हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ..कपिल गुज्जर दिल्ली यूपी बॉर्डर पर दल्लूपुरा गांव में डेयरी का बिजनेस करता है.. शाहीन बाग में सीएए विरोधी प्रदर्शन के चलते दक्षिण दिल्ली को शाहीन बाग से जोड़ने वाला रास्ता एक महीने से भी अधिक समय से बंद है..25 साल के कपिल के चाचा फतेह सिंह का कहना है कि आम दिनों में बदरपुर डेयरी पहुंचने में दो घंटे लगते हैं जिसके लिए कपिल को 10 किलोमीटर सफर करना पड़ता था..लेकिन प्रदर्शन के चलते उसे 35 किलोमीटर चलना पड़ रहा था..परिवार का दावा है कि कपिल इसकी वजहा से एक बजे रात को घर पहुंचता था..परिवार का दावा है कि कपिल इससे आजिज आ गया था लेकिन इतना भी नहीं कि वह कुछ ऐसा कर जाता.. कपिल के चाचा कहते हैं कि हमारे परिवार की दल्लूपुरा में एक छोटी और बदरपुर में एक बड़ी डेयरी है और कालिंदीकुंज में रोड नंबर 13 के बंद रहने से धंधा प्रभावित हो रहा था.. परिवार ने एक और दावा कि कि कपिल कपिल रिपोर्टर बनना चाहता था..लेकिन उसने बीच में ही कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी और डेयरी के धंधे में लग गया.. कपिल ने वसंधुरा के एक स्थानीय स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने दिल्ली के आईएमएस कॉलेज में मीडिया कोर्स के लिए दाखिला लिया था.नागरिकता कानून के खिलाफ कुछ लोग नोएडा को कालिंदी कुंज से जोड़ने वाली सड़क से बैरिकेड्स हटाने की मांग को लेकर दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे हैं.. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सीएए के खिलाफ एक महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे लोगों को जगह खाली कर देनी चाहिए क्योंकि यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 
टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र