googleNewsNext

भारत में 20 साल बाद सबसे भीषण तूफान "फोनी" ने दी दस्तक

By ज्ञानेश चौहान | Published: May 2, 2019 05:29 PM2019-05-02T17:29:01+5:302019-05-02T17:29:01+5:30

भीषण चक्रवाती तूफान फोनी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में दस्तक दे दी है। इस तूफान से आंध्र प्रदेश के गोदावरी, विशाखापट्टनम, विजयनगरम जिले भी प्रभावित होंगे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार को कहा कि भारत के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के शुक्रवार को ओडिशा में पुरी के दक्षिण में स्थित गोपालपुर और चांदबाली में दस्तक देने की संभावना है। ओडिशा के पुरी में दस्तक देने की आशंका के मद्देनजर रक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिये गए हैं और तटीय जिलों में रह रहे आठ लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है।

टॅग्स :चक्रवात फोनीओड़िसाCyclone FaniOdisha