लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: दोषियों के वकील ए पी सिंह ने फांसी रोकने के लिए दी अजीब दलील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 15:57 IST

Open in App
निर्भया मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे पवन कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल की है. दोषियों के वकील ए पी सिंह ने बताया पवन गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी क्यूरेटिव पिटीशन खारिज होने की सूचना मिलने के बाद याचिका दाखिल की. सुप्रीम कोर्ट ने उच्चतम न्यायालय ने याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि दोषी गुप्ता द्वारा दायर सुधारात्मक याचिका का कोई आधार नहीं है. याचिका खारिज होने पर वकील एपी सिंह ने देश के तमाम जघन्य हत्याओं का हवाला दिया. वकील ने मीडिया के सामने दलील दी कि इसी देश में निठारी कांड जिसमें कई मासूम मारे गये उस केस में फांसी नहीं हुई. लेकिन यहां एक के लिए आप 4 लोगों को फांसी देना चाहते हैं. सुनिए वकील की पूरी दलीलवहीं दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 मार्च की सुबह होने वाली फांसी पर रोक लगाने की दोषियों की याचिका भी खारिज कर दी है. निचली अदालत ने 17 फरवरी को नये डेथ वारंट  जारी कर चारों दोषियों की फांसी मंगलवार की सुबह छह बजे तय की थी. राष्ट्रपति अन्य तीन दोषियों मुकेश, विनय और अक्षय की दया याचिका पहले ही खारिज कर चुके हैं.  इससे पहले मुकेश और विनय ने अपनी याचिकाओं को खारिज करने के राष्ट्रपति के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में अलग-अलग चुनौती दी थी, जिन्हें सु्प्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था.     
टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपसुप्रीम कोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?