लाइव न्यूज़ :

Puducherry में Congress की सरकार गिरते ही BJP नेता Amit Malviya ने Rahul Gandhi पर कसा तंज | Puducherry Floor Test|

By गुणातीत ओझा | Updated: February 23, 2021 00:06 IST

Open in App
''राहुल पुडुचेरी गए और उनकी सरकार गिर गई''BJP National IT Head Amit Malviya Tweeted About Rahul Gandhi: अवधी में एक कहावत है.. जहां जाये दूला रानी, उहां पड़े पाथर पानी। यह कहावत ऐसे व्यक्ति के लिए प्रयोग की जाती है जिसके जाते ही कोई कार्य बिगड़ने लगता है। अगर आप इस कहावत का जिक्र करते ही सोच में पड़ गए हैं तो हम आपकी जिज्ञासा दूर किए देते हैं। इस कहावत का जन्म तो कई दशक या सदी पहले ही हो गया होगा। लेकिन अभी कुछ इसी कहावत से मिलता-जुलता हाल पुडुचेरी का है। यह हम नहीं कह रहे हैं। ऐसा कहना है भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया सेल के चीफ अमित मालवीय का। अमित मालवीय ने पुडुचेरी के ताजा सियासी घटनाक्रम को लेकर दो ट्वीट किए हैं। दोनों ही ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की है, उनपर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि राहुल पुडुचेरी गए थे.. उनके जादुई स्पर्श का असर दिख गया.. केंद्र शासित राज्य में कांग्रेस की सरकार गिर गई है। अमित मालवीय ने दूसरे ट्वीट में भी राहुल पर तंज ही कसा है.. उन्होंने लिखा, पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर जाने के बाद, पार्टी सिर्फ 3 राज्यों - पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सिमट कर रह गई है। झारखंड और महाराष्ट्र में भी पार्टी का हाल ठीक-ठाक ही है। बस कुछ ही वक्त की बात है राहुल गांधी वो अचीव कर लेंगे जो किसी भी गांधी ने हांसिल नहीं किया!चार दिन पहले ही राहुल पहली बार पुडुचेरी में थेपुडुचेरी में आगामी अप्रैल-मई माह में चुनाव हो सकते हैं। इसके मद्देनजर राहुल ने चार दिन पहले ही केंद्र शासित राज्य का दौरा किया था। पुडुचेरी में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद पहली बार राहुल गांधी पुडुचेरी पहुंचे थे। राहुल गांधी के दौरे से ऐन वक्त पहले ही कांग्रेस नेताओं ने अपना पद छोड़ा था।पुडुचेरी में सरकार गिर रही थी राहुल ट्रैक्टर चला रहे थेआइये अब बात करते हैं जिस वक्त पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर रही थी उस वक्त राहुल गांधी कहां थे और क्या कर रहे थे। राहुल गांधी पुडुचेरी से 503 किमी. दूर केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में ट्रैक्टर चला रहे थे। राहुल गांधी केरल और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन केरल के वायनाड में उन्होंने किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान राहुल गांधी ने खुद भी ट्रैक्टर चलाया।पुडुचेरी में क्यों गिरी कांग्रेस की सरकारपुडुचेरी में साल 2016 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव मैं कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी और डीएमके और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से केंद्र शासित राज्य में सत्ता पर काबिज हुई थी। राज्य की विधानसभा में कुल 33 सदस्य हैं, जिनमें 30 निर्वाचित और तीन मनोनीत सदस्य होते हैं। साल 2016  में कांग्रेस डीमके से गठबंधन करके सत्ता में तो आ गई लेकिन चार साल बाद कांग्रेस के एक-एक विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार का पूरा समीमकरण गड़बड़ा गया। पिछले साल एक विधायक को पार्टी द्वारा दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित किया गया था।  इसके बाद 6 विधायकों ने रविवार तक इस्तीफा दे दिया। आज यानी 22 फरवरी को कांग्रेस-DMK की गठबंधन वाली सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना था, लेकिन सीएम वी नारायणसामी ने सदन से वॉकआउट कर दिया। जिसके बाद पुडुचेरी विधानसभा स्पीकर वी.पी. शिवकोलुंध ने ऐलान किया कि नाराणयणसामी की सरकार ने यहां बहुमत खो दिया। विश्वासमत में हार के बाद तत्काल ही वी. नारायणस्वामी  ने अपना इस्तीफा भी दे दिया था।
टॅग्स :पुदुचेरी विधानसभा चुनावपुडुचेरीराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?