लाइव न्यूज़ :

Bihar Exit Poll 2020: तेजस्वी यादव ने लालू यादव के MY फैक्टर में जोड़ा गया एक और Y?

By अनुराग आनंद | Updated: November 9, 2020 11:16 IST

Open in App
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम कल (10 नवंबर) को आना है। इससे पहले लगभग सभी एग्जिट पोल में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव को आगे दिखाया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया व टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल की मानें तो 31 साल के तेजस्वी यादव बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।साफ है कि पिता की अनुपस्थिति में भी तेजस्वी यादव ने एनडीए के तमाम बड़े नेताओं का ना सिर्फ सामना किया बल्कि कम उम्र में अपनी राजनीतिक सूझबूझ से उन्हें टक्कर दे रहे हैं।तमाम एग्जिट पोल का मानना है कि तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उन्हीं मुद्दों को टच किया जो जनता से सीधे जुड़ता है और जो बिहार के मुद्दे थे।तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के बनाए माय (MY) समीकरण (M-muslim, Y-yadav) पर भरोसा जताया और साथ- ही साथ बड़ी संख्या में दूसरे समाज के लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए पलायन, कोरोना महामारी, बेरोजगारी, मंहगाई और स्थानीय स्तर पर फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।क्या है MY फैक्टर में जुड़ा एक और नया  Y फैक्टरबता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी एग्जिट पोल का मानना है कि रोजगार के मुद्दे ने मुख्यमंत्री कुर्सी तक पहुंचने में तेजस्वी का रास्ता आसान कर दिया। दरअसल, तेजस्वी यादव ने इस बार बिहार में विकास और रोजगार को मुद्दा बनाया। वहीं, खुद को लालू की छवि से दूर रखने की कोशिश भी की।तेजस्वी ने MY फैक्टर में एक Y जोड़ दिया... यानी मुस्लिम यादव और यूथ... जिसे रोजगार और विकास का भरोसा दिया गया। यानी सामाजिक न्याय के मुद्दे से अब तेजस्वी ने अपनी पार्टी को विकास और रोजगार की पहचान देने की कोशिश की।राजद नीत महागठबंधन को मिली बढ़त।बिहार विधानसभा चुनाव से संबंधित शनिवार को आए कई एग्जिट पोल के अनुसार राजद नीत विपक्षी महागठबंधन को सत्तारूढ़ एनडीए पर बढ़त मिलती दिख रही है। कम से कम तीन एग्जिट पोल में महागठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है।महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। अधिकतर एग्जिट पोल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जद (यू) की सीटों की संख्या में कमी आने और राजद को 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की भविष्यवाणी की है।
टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए