लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet Ministers List| Nitish Cabinet का पहला विस्तार, BJP-JDU के 17 विधायक बने मंत्री

By गुणातीत ओझा | Updated: February 11, 2021 01:48 IST

Open in App
बिहारBJP और JDU का कौन नेता बना मंत्री?बिहार (Bihar) की नीतीश सरकार का मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार (Nitish Cabinet Expansion) हुआ। पिछले साल हुए चुनाव के बाद लंबे वक्त से ही कैबिनेट विस्तार का इंतजार था, जो अब जाकर खत्म हुआ है। बिहार में नई सरकार गठन के लगभग दो महीने बीतने के बाद मंगलवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। इसमें भाजपा (BJP) कोटे से नौ और जदयू (JDU) कोटे से आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा कोटे से शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain), नीरज कुमार सिंह (Niraj Kumar Singh) को मंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू कोटे से संजय झा (Sanjay Jha), मदन सहनी (Madan Sahni) ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री के अलावा कुल 30 मंत्री हो गए हैं। मंत्री बनने से पहले शाहनवाज ने खुशी जताते हुए कहा था कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी जमीन पर काम करने का मौका मिल रहा है। बता दें कि शाहनवाज और नीतीश कुमार अटल बिहारी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। साथ ही बसपा का साथ छोड़ जदयू में शामिल होने वाले जमा खान को भी मंत्री बनाया गया है। नीतीश से मुलाकात करने के बाद जमा खान ने जदयू का हाथ थाम लिया था।मंगलवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट1.शाहनवाज हुसैन - BJP2.श्रवण कुमार – JDU3.मदन सहनी - JDU4.प्रमोद कुमार - BJP5.संजय झा - JDU6.लेसी सिंह - JDU7.सम्राट चौधरी - BJP8.नीरज सिंह - BJP9.सुभाष सिंह - BJP10.नितिन नवीन - BJP11.सुमित कुमार सिंह - निर्दलीय12.सुनील कुमार - JDU13.नारायण प्रसाद - BJP14.जयंत राज - JDU15.आलोक रंजन झा - BJP16.जमा खान - JDU17.जनक राम - BJPसीएम नीतीश ने दिए थे संकेतमंत्रिमंडल विस्तार के मसले पर सोमवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएमसीएम परिसर में पत्रकारों से बातचीत में इसके संकेत दिए थे। कहा था कि सूची आते ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। उनका इशारा भाजपा की ओर था। मुख्यमंत्री पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा की ओर से सूची नहीं आई है। बदलते घटनाक्रम में सोमवार की शाम उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मुख्यमंत्री आवास गए। उन्होंने भाजपा कोटे के मंत्री बनने वाले नेताओं की सूची मुख्यमंत्री को सौंप दी। जदयू के मंत्रियों की सूची पहले ही तय थी।20-21 जनवरी को भाजपा में हुआ था मंथनबता दें कि 16 नवम्बर को मंत्रिमंडल गठन के साथ ही इसके विस्तार के कयास लगाए जाने लगे थे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश भाजपा के वरीय नेता पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर चुके हैं। 20-21 जनवरी को ही गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई थी, जिसमें सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, भूपेन्द्र यादव, डॉ. संजय जायसवाल, नागेन्द्र जी समेत बिहार भाजपा के शीर्ष नेता शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद कभी भी सूची आने की संभावना थी।
टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार