googleNewsNext

Bihar Cabinet Ministers List| Nitish Cabinet का पहला विस्तार, BJP-JDU के 17 विधायक बने मंत्री

By गुणातीत ओझा | Published: February 11, 2021 01:47 AM2021-02-11T01:47:03+5:302021-02-11T01:48:17+5:30

बिहार (Bihar) की नीतीश सरकार का मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार (Nitish Cabinet Expansion) हुआ। पिछले साल हुए चुनाव के बाद लंबे वक्त से ही कैबिनेट विस्तार का इंतजार था, जो अब जाकर खत्म हुआ है।

बिहार
BJP और JDU का कौन नेता बना मंत्री?

बिहार (Bihar) की नीतीश सरकार का मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार (Nitish Cabinet Expansion) हुआ। पिछले साल हुए चुनाव के बाद लंबे वक्त से ही कैबिनेट विस्तार का इंतजार था, जो अब जाकर खत्म हुआ है। बिहार में नई सरकार गठन के लगभग दो महीने बीतने के बाद मंगलवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। इसमें भाजपा (BJP) कोटे से नौ और जदयू (JDU) कोटे से आठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा कोटे से शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain), नीरज कुमार सिंह (Niraj Kumar Singh) को मंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू कोटे से संजय झा (Sanjay Jha), मदन सहनी (Madan Sahni) ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री के अलावा कुल 30 मंत्री हो गए हैं। मंत्री बनने से पहले शाहनवाज ने खुशी जताते हुए कहा था कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे अपनी जमीन पर काम करने का मौका मिल रहा है। बता दें कि शाहनवाज और नीतीश कुमार अटल बिहारी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। साथ ही बसपा का साथ छोड़ जदयू में शामिल होने वाले जमा खान को भी मंत्री बनाया गया है। नीतीश से मुलाकात करने के बाद जमा खान ने जदयू का हाथ थाम लिया था।

मंगलवार को शपथ लेने वाले मंत्रियों की लिस्ट

1.शाहनवाज हुसैन - BJP
2.श्रवण कुमार – JDU
3.मदन सहनी - JDU
4.प्रमोद कुमार - BJP
5.संजय झा - JDU
6.लेसी सिंह - JDU
7.सम्राट चौधरी - BJP
8.नीरज सिंह - BJP
9.सुभाष सिंह - BJP
10.नितिन नवीन - BJP
11.सुमित कुमार सिंह - निर्दलीय
12.सुनील कुमार - JDU
13.नारायण प्रसाद - BJP
14.जयंत राज - JDU
15.आलोक रंजन झा - BJP
16.जमा खान - JDU
17.जनक राम - BJP

सीएम नीतीश ने दिए थे संकेत
मंत्रिमंडल विस्तार के मसले पर सोमवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएमसीएम परिसर में पत्रकारों से बातचीत में इसके संकेत दिए थे। कहा था कि सूची आते ही मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। उनका इशारा भाजपा की ओर था। मुख्यमंत्री पहले भी कह चुके हैं कि भाजपा की ओर से सूची नहीं आई है। बदलते घटनाक्रम में सोमवार की शाम उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मुख्यमंत्री आवास गए। उन्होंने भाजपा कोटे के मंत्री बनने वाले नेताओं की सूची मुख्यमंत्री को सौंप दी। जदयू के मंत्रियों की सूची पहले ही तय थी।

20-21 जनवरी को भाजपा में हुआ था मंथन
बता दें कि 16 नवम्बर को मंत्रिमंडल गठन के साथ ही इसके विस्तार के कयास लगाए जाने लगे थे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश भाजपा के वरीय नेता पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर चुके हैं। 20-21 जनवरी को ही गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई थी, जिसमें सुशील मोदी, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, भूपेन्द्र यादव, डॉ. संजय जायसवाल, नागेन्द्र जी समेत बिहार भाजपा के शीर्ष नेता शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद कभी भी सूची आने की संभावना थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूबिहारNitish KumarJDUBihar