लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस: अयोध्या के सभी समुदायों ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2019 18:52 IST

Open in App
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीते 30 घंटे में यूपी के अयोध्या में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सर्वोच्च अदालत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ ने नौ नवंबर को सर्वसम्मति से फैसले सुनाया। 134 सालों से जारी इस कानूनी विवाद की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या समेत पूरे देश में सुरक्षा-व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आईबी के निदेशक अरविंद कुमार समेत कई आला अफसरों के साथ बैठक की। अमित शाह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सुरक्षा हालात पर चर्चा की। रविवार शाम तक देश के किसी भी हिस्से से किसी भी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं आयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम राष्ट्र के नाम अपने सम्बोधन में सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।
टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाअयोध्याराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी