लाइव न्यूज़ :

Gujarat Municipal Election 2021 में जीत से गदगद Arvind Kejriwal, Surat में आज 7KM लंबा रोड शो

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 26, 2021 11:09 IST

Open in App
 Gujarat Municipal Election 2021 में बेहतर प्रदर्शन करने और Surat Municipal Corporation में मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर Aam Aadmi Party के चुने जाने के बाद पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal आज सूरत में 7 किमी रोड शो करने वाले हैं. केजरीवाल सूरत पहुंच चुके हैं. उनके स्वागत के लिए बड़े पैमाने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सूरत एयरपोर्ट पर मौजूद थे.  अरविंद केजरीवाल एयरपोर्ट से सर्किट हाउस  चले गए हैं. आप सूत्रों ने बताया कि सुबह 11:00 बजे सरकारी सर्किट हाउस में अरविंद केजरीवाल का भाषण होगा. उसके बाद दोपहर 3.30 से शाम 5 बजे तक 7 किमी लंबा रोड शो करेंगे, जो मानगढ़ चौक से शुरू होकर तकशिला कॉम्प्लेक्स पर खत्म होगा. यहां भी केजरीवाल की जनसभा होगी. बता दें कि हालिया निकाय चुनावों में सूरत में AAP ने 27 सीटें जीती हैं. सूरत महानगरपालिका की कुल 120 सीटों में से बीजेपी 93 और आप ने 27 सीटें जीती हैं. 27 सीटों के साथ आप मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है.  कांग्रेस का वहां खाता भी नहीं खुला. इसी वजह से अरविंद केजरीवाल खुद लोगों को शुक्रिया कहने आए हैं. गुजरात में अगले साल के अंत तक विधान सभा चुनाव भी होने हैं. आप की नजर उस पर भी है. आपको बता दें आप ने गुजरात की छह नगर निगमों के लिए हुए चुनाव में 470 उम्मीदवार उतारे थे और उसे सूरत में 27 सीटों पर जीत मिली है.इस जीत पर अरविंद केजरीवाल ने कहा,था  ‘‘आप ने नगर निकाय चुनाव में 27 सीट हासिल कर सूरत में बीजेपी के किले में सेंध लगा दी. मैं दिल से गुजरात के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. सूरत के लोगों ने 125 साल पुरानी कांग्रेस को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी को मुख्य विपक्षी दल की जिम्मेदारी दी है.’’अरविंद केजरीवाल ने कहा- ‘‘मैं आपको फिर से आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाएगा. गुजरात में नई राजनीति का दौर शुरू हुआ है. यह ईमानदारी की राजनीति, काम की राजनीति, स्कूलों-अस्पतालों को ठीक करने की राजनीति और 24 घंटे बिजली मुहैया कराने की राजनीति है.’’दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम गुजरात के लोगों के साथ मिलकर राज्य का चेहरा बदलेंगे. मैं निजी तौर पर मुलाकात करने और आप सबका शुक्रिया अदा करने 26 फरवरी को सूरत आ रहा हूं.’’
टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील