लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: फांसी से बचने की विनय और मुकेश की कोशिशें बेकार, देखें कैसे.

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 16:33 IST

Open in App
सुप्रीम कोर्ट ने 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले के दो दोषियों की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज कर दी। इस फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है..मैं पिछले सात साल से निर्भया के लिए लड़ाई लड़ रही हूं..लेकिन 22 जनवरी को ही निर्भया को न्याय मिल पायेगा जब उसके दोषी फांसी पर चढ़ाये जाएगें..न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने मौत की सजा पाने वाले चार दोषियों में से विनय शर्मा और मुकेश कुमार की सुधारात्मक याचिकायें खारिज कर दीं। इन  दोनो दोषियों की सुधारात्मक याचिका पर जजों के चैंबर में सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले के चारों दोषियों को 22 जनवरी को सवेरे सात बजे तिहाड़ जेल में मृत्यु होने तक फांसी पर लटकाने के लिए डेथ वारंट जारी किया था। इसके बाद विनय और मुकेश ने क्यूरेटिव पिटीशन दायर की थी...इससे पहले रविवार को तिहाड़ जेल निर्भया मामले के चारों दोषियों को फांसी फंदे के लटकाने का अभ्यास डमी पर किया गया।  तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि दोषियों के वजन के मुताबिक ही डमी बनाई गई थी। डमी के बोरे में मलबा और पत्थर भरे थे। उन्होंने बताया कि दोषियों को जेल संख्या तीन में फांसी दी जाएगी। उप्र जेल प्रशासन ने पुष्टि कर दी है कि चारों दोषियों को फांसी देने के लिए मेरठ से पवन जल्लाद को भेजा जाएगा। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उप्र जेल प्रशासन से दो जल्लाद भेजने का अनुरोध किया है। चारों दोषियों को एक ही वक्त पर फांसी दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि वो अधिकारी दोषियों से नियमित बात करते रहते हैं.. ताकि उनका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। 2012 के इस दिल दहला देने वाले कांड के एक आरोपी राम सिंह ने तिहाड़ जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। जबकि एक अन्य दोषी नाबालिग था और तीन साल तक सुधार गृह में रहने के बाद उसे रिहा कर दिया गया था। 
टॅग्स :निर्भया गैंगरेपसुप्रीम कोर्टक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी