googleNewsNext

निपाह वायरस: 48 घंटे में जान ले लेगा यह वायरस, जानिए लक्षण और बचने के उपाय

By उस्मान | Published: May 21, 2018 01:55 PM2018-05-21T13:55:24+5:302018-05-21T13:55:24+5:30

केरल में निपाह वायरस Nipah virus (Niv) इन्फेक्शन से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है और लगभ...

केरल में निपाह वायरस Nipah virus (Niv) इन्फेक्शन से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है और लगभग 12 लोग गंभीर रूप से पीड़ित हैं। नेशनल नेशनल वर्गोलॉजी इंस्टीट्यूट के अनुसार, जमगादड़, सुअर और अन्य जानवरों के माध्यम से फैलने वाले इस खतरनाक वायरस ने कोझिकोडे जिले में कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब इस बीमारी से मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा है। राज्य में इस वायरस के फैलने के बाद लोगों में दहशत है। फिजिशियन एंड इंटरवेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर केके अग्रवाल के अनुसार, निपाह वायरस से होने वाला इन्फेक्शन जानवरों से इंसानों में फैलता है। यह वायरस जानवरों और इंसानों में गंभीर किस्म की बीमारी पैदा करता है। इस वायरस का प्रारंभिक स्रोत फल चूसने वाले चमगादड़ हैं। इस जानलेवा वायरस का कोई इलाज नहीं है। यह मनुष्यों और जानवरों दोनों के लिए जानलेवा बन सकता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार निपा वायरस का उपहार टेरोपस जीनस नामक एक खास नसल के चमगादड़ से मिला है।

टॅग्स :निपाह वायरसकेरलNipah virusKerala