googleNewsNext

योगी राज में कौन बिगाड़ रहा माहौल, गणतंत्र दिवस के दिन हिंसा में झुलसा कासगंज

By धीरज पाल | Published: January 27, 2018 08:57 PM2018-01-27T20:57:45+5:302018-01-27T20:58:43+5:30

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार (26 जनवरी) को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा मामले में पुलिस ने न�..

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार (26 जनवरी) को दो समुदायों के बीच हुई हिंसा मामले में पुलिस ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यूपी पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। कासगंज के बड्डू नगर मोहल्ले में कुछ लोगों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार तिरंगा यात्रा के लिए पहले से इजाजत नहीं ली गयी थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारक्राइमup newsCrime