googleNewsNext

Delhi Riots: दिल्ली दंगे मामले में JNU का पूर्व छात्र नेता Umar Khalid गिरफ्तार

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: September 14, 2020 11:00 AM2020-09-14T11:00:11+5:302020-09-14T11:00:11+5:30

इस साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे (North-East Delhi Riots 2020) में कथित भूमिका के आरोप में पुलिस ने रविवार देर रात जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को गिरफ्तार (Umar Khalid Arrested) किया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून यानी Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) के तहत की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खालिद को 11 घंटे लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

टॅग्स :उमर खालिदजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)Umar KhalidJawaharlal Nehru University (JNU)