लाइव न्यूज़ :

बिहार: अल्प आवास गृह की महिलाओं ने लगाए डीपीएम पर गंभीर आरोप, संवासिनियों ने किया जमकर हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2018 21:22 IST

Open in App

पटना,20 जुलाई: बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा स्थित महिला अल्पावास गृहों में घटित घटनायें अभी ठंढी भी नही पड़ी हैं कि अब वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित अल्पावास गृह में रह रहीं संवासिनियों ने  डीपीएम पर कई गंभीर आरोप लगा कर सनसनी फैला दिया है। इस मामले को लेकर संवासिनियों ने आज जम कर हंगामा किया। 

जानकारी के अनुसार हंगामे की सूचना पर नगर थाना से भारी पुलिस बल अल्पावास गृह पहुंचा और मामले की छानबीन शुरु कर दी है। अल्पावास गृह के पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि ड़ीपीएम मनमोहन कुमार अल्पावास गृह को जबर्दस्ती बंद कर संवासिनियों को समस्तीपुर शिफ्ट करने के लिए आये थे। 

मजुफ्फरपुर रिमांड होम मामला: मेडिकल रिपोर्ट में 29 नाबालिग लड़कियों से रेप की पुष्टि

लेकिन हंगामे के बाद ड़ीपीएम को वहां से भागना पड़ा। संवासिनियों ने बताया कि शाम में किसी भी पुरुष का अल्पावास गृह में प्रवेश वर्जित है लेकिन ड़ीपीएम जबर्दस्ती शाम में और रात में पार्टी मनाने आते थे। महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक भी साथ में रहती थीं। इन लोगों के मुताबिक डीपीएम उनके साथ छेड़छाड़ करते थे। वहां के प्रहरी बताते हैं कि कई साल से यहां काम कर रहे हैं लेकिन जब सेवा नियमित करने की बारी आई तो बाकायदा घूस की मांग होने लगी। इस बारे में पूर्व ड़ीएम रचना पाटिल से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर महिला संगठनों ने निकाला मार्च, की सुरक्षा की मांग

जितनी भी यहां जांच हुई उसमें अधिकारियों द्वारा यहां के अल्पावास गृह के प्रशासन को सराहा गया। बावजूद इसके अल्पवास गृह को बंद करने का कोई ठोस कारण ड़ीपीएम द्वारा नहीं बताया गया। वहां के प्रहरी ने बताया कि छपरा के प्रभार में भी यही ड़ीपीएम हैं जहां अल्पावास गृह के संवासनी के साथ रेप की पुष्टि हुई थी। छपरा में संवासिनियों से पंखा झेलवाने से लेकर कई काम ड़ीपीएम करवाते थे। इसका वीड़ियो भी बना लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये