लाइव न्यूज़ :

सलमान खान फिर मुसीबत में, शिकायत हुई दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: December 23, 2017 08:06 IST

Open in App
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान इन दिनों एक मुसीबत में पड़ गए। दिल्ली के गांधी नगर थाने में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एक शिकायत दी गई है। शिकायत में एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन द्वारा आरोप लगाया गया है कि, एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर देशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। हालांकि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है शिकायतकर्ता संजय गहलोत ने बताया कि, सलमान खान ने निजी टीवी चैनल पर अपनी एक फिल्म प्रमोशन के कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान फिल्म के नृत्य निर्देशक द्वारा बताए गए स्टेप्स की तुलना करते हुए कहा कि इसमें तो मैं भंगी लगूंगा। इससे वाल्मीकि समुदाय में काफी रोष है। उन्होंने बताया कि, मशहूर फिल्मी हस्तियों द्वारा इस तरह जातिवाद की टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक बात है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संजय गहलोत ने कहा कि, फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक विशेष समुदाय की जाति पर कुठाराघात किया है, लिहाजा शिल्पा शेट्टी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा |
टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!