लाइव न्यूज़ :

Farmers Protest: Twitter पर भड़कीं Kangana Ranaut, बताया China की कठपुतली, दे डाली धमकी

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 5, 2021 14:11 IST

Open in App
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसान आंदोलन के विरोध में लगातार tweets कर रही है. किसान आंदोलन को लेकर वो  हर उस शख्स पर निशाना साध रही हैं जिनके विचारों से वो सहमत नहीं है. हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना से लेकर क्रिकेटर रोहित शर्मा तक, जिस किसी ने भी किसानों का समर्थन करते हुए या किसानों की समस्या का हल निकालने के लिए ट्वीट किए, उन सभी कंगना हमला बोल रही है. मगर ये सब करना कंगना को भारी पड़ गया.  इस सबके बीच कंगना के ट्वीट का स्तर इतना नीचे गिर गया कि खुद ट्विटर को उनके ट्वीट्स डिलीट करने पड़े.  ट्विटर ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कंगना के आपत्तिजन ट्वीट्स डिलीट किए थे.  लेकिन इस पर अब बॉलीवुड की क्वीन कंगना का रिएक्शन आया है. कंगना ने बौखलाहट में आकर ट्विटर को चीन की कठपुतली बता दिया है. कंगना ने कहा कि चीन की कठपुतली ट्विटर मुझे मेरा अकाउंट सस्पेंड करने की धमकी दे रहा है जबकि मैंने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया. याद रखो जिस दिन मैं जऊंगी, तुम्हे साथ लेकर जाऊंगी. चीनी टिकटॉक की तरह तुम भी बैन हो जाओगे. ” हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर कई सेलिब्रटीज ने ट्वीट किया है. क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी कुछ घंटों पहले एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने एक साथ बैठकर समस्या का हल निकालने की बात कही थी. रोहित शर्मा ने अपने ट्वीट में कहा था कि भारत हमेशा तब ज्यादा मजबूत बना है जब हम सभी मिलकर एक साथ खड़े हुए हैं. इस समय एक साथ समस्या का हल निकालना बहुत जरूरी है. हमारे देश के किसान हमारे राष्ट्र की भलाई के लिए बहुत कुछ करते हैं और मुझे यकीन है कि सभी इस समस्या का एक बेहतर हल ढूंढने में अपनी भूमिका निभाएंगे. कंगना ने रोहित शर्मा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा था कि ”ये सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का की तरह क्यों सुनाई दे रहे हैं. किसान उन बिलों का विरोध क्यों करेंगे जो उनकी भलाई के लिए लाए गए हैं. ये सभी आतंकवादी हैं. ये बोलो ना की इतना डर लगता है.” . ट्विटर इंडिया ने  ये ट्वीट डिलीट कर दिया था . , ट्विटर इंडिया ने कंगना के इस ट्वीट के अलावा भी कई और ट्वीट डिलीट कर दिए हैं जिसमें कंगना ने कई आपत्तिजनक बातें कही थीं. इसके साथ ही कंगना ने अमेरिकी पॉप स्टार   रिहाना को  'बेवकूफ' कहा था. रिहाना ने ट्वीट कर सवाल किया था कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? इस पर कंगना ने पलटवार करते हुए लिखा था 'कोई भी इसके बारे में इसलिए बात नहीं कर रहा है, क्योंकि ये किसान नहीं है वे आतंकवादी हैं, जो भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं.'
टॅग्स :कंगना रनौतकिसान आंदोलनरोहित शर्मारिहाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटरहाणे के 67 रन बेकार! मुंबई ने 19.1 ओवर में कर दिया काम तमाम

क्रिकेटMI vs KKR: 220 रन भी कम पड़े! रोहित-रिकेलटन ने मचाया तूफान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?