लाइव न्यूज़ :

जानिए क्यों फरहान अख्तर ने लोगों को आगाह किया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 12:22 IST

Open in App
एक्टर, डायरेक्टर फ़रहान अख़्तर का एक कथित बयान ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये बयान दरअसल हाल ही में हुई कासगंज हिंसा पर है। एक ट्विट के जरिये फरहान ये कह रहे हैं- उस दिन हिन्दू कासगंज के मुस्लिम बहुल इलाक़े से तिरंगा मार्च नहीं निकालते तो वो मारे न जाते।  इस कथित बयान के बयान के बाद सोशल मीडिया में फ़रहान की जमकर आलोचना हो रही है।  ट्विटर पर भी गौरव प्रधान नाम के एक शख़्स ने फ़रहान अख़्तर के बयान देने का दावा करता एक ट्वीट किया था.। 30 जनवरी की सुबह फ़रहान अख़्तर ने दो ट्वीट किए।  पहले ट्वीट में उन्होंने गौरव प्रधान नाम के शख़्स को टैग करते हुए लिखा - ट्विटर इंडिया, ये एक दुर्भावनापूर्व ट्वीट है। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इस यूज़र को ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाए। फ़रहान अख़्तर यही नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए दूसरा ट्वीट किया - मेरे फ़ॉलोअर्स और दूसरे लोगों, सोशल मीडिया के दावों पर विश्वास करने से पहले सतर्क रहें। कुछ बुरी ताक़तें हैं जो नफ़रत फैलाने का काम करती हैं। उनसे बचके रहें। किसी भी चीज़ पर विश्वास करने या उस पर प्रतिक्रिया देने से पहले जाँच-परख लें।  पड़ताल में फ़रहान अख़्तर के कासगंज हिंसा पर आग उगलने वाला बयान देने का दावा करती ख़बर सरासर ग़लत साबित हुई है। फरहान ने ऐसा बयान कभी नहीं दिया।
टॅग्स :फरहान अख़्तरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!