googleNewsNext

'बंबई में का बा' लिखने वाले डॉक्टर सागर ने बताया इस भोजपुरी रैप से जुड़ा पूरा किस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 7, 2020 08:26 PM2020-10-07T20:26:34+5:302020-10-07T20:26:34+5:30

'बंबई में का बा' डॉ सागर का लिखा एक भोजपुरी रैप सॉन्ग है। इसे मनोज तिवारी ने गाया है और उन्हीं पर फिल्माया गया है। इसका निर्देशन अनुभव सिंह ने किया है। इस रैप को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर 9 सितंबर को रिलीज़ किया गया था और अब तक 6.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। इस गीत को लिखने वाले डॉ सागर उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले हैं। उन्होंने बीएचयू, वाराणसी और जेएनयू, नई दिल्ली से पढ़ाई की है। डॉ सागर जेएनयू से हिंदी साहित्य में पीएचडी हैं। उन्होंने मैं और चार्ल्स, बॉलीवुड डायरीज, अनारकली ऑफ आरा और दास देव जैसी फिल्मों के लिए लिरिक्स राइटिंग की है। 

टॅग्स :मनोज बाजपेईManoj Bajpai