लाइव न्यूज़ :

ब्लड कैंसर का इलाज करने के लिए गंगा में लगवाई डुबकी, 7 साल के मासूम ने तोड़ा दम; दर्दनाक वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: January 25, 2024 10:49 IST

एक भयावह घटना में, उत्तराखंड के हरिद्वार में एक महिला ने अपने भतीजे को गंगा नदी में डुबो कर मार डाला। चौंकाने वाली घटना कैमरे में कैद हो गई।

Open in App

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में गंगा नदी से एक दर्दनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गंगा नदी में डुबकी लगाने के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम की मौत उसकी अपनी चाची के अंधविश्वास के कारण हुई है, जिस पर आरोप है कि उसने 7 साल के भतीजे का ब्लड कैंसर ठीक करने के लिए उसे गंगा में डुबकी लगवाई। गौरतलब है कि सुधा रवि को गंगा नदी के किनारे हर की पौड़ी घाट पर ले गई, यह विश्वास करते हुए कि नदी में लंबे समय तक डुबकी लगाने से उसका रक्त कैंसर ठीक हो जाएगा।

हालांकि, पांच मिनट तक डुबकी लगवाने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने बच्चे को नदी से किसी तरह से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

महिला गिरफ्तार 

घटना की जानकारी मिलते ही हरिद्वार पुलिस फौरन घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। डियो में सुधा को दो अन्य लोगों के साथ रावी को गंगा में डुबोते हुए दिखाया गया है। जब लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो सुधा गुस्से में आ गईं और उन्होंने किसी से मारपीट भी की। आश्चर्यजनक रूप से, बाद में उसे रवि के बेजान शरीर के पास हंसते हुए देखा गया और जोर देकर कहा कि बच्चा जाग जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक के पिता राजकुमार सैनी, मां शांति और चाची सुधा पुलिस हिरासत में हैं।

पुलिस के अनुसार, शव का पोर्स्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद हत्या का असल कारण पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि बच्चे को ब्लड कैंसर था जिसके कारण डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। इसके बाद परिवार चमत्कार के लिए गंगा में डुबकी लगवाने के लिए यहां आया था।  

टॅग्स :Haridwarवायरल वीडियोहत्याउत्तराखण्डPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

उत्तराखंड अधिक खबरें

उत्तराखंडAaj Ka Rashifal 13 December 2025: ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं अशुभ संकेत, आज इस राशि के जातक संभलें

उत्तराखंडPanchang 20 July 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडKedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत; सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंडUttarakhand Avalanche: बर्फ में फंसे 14 मजदूरों को निकाला गया, आठ अब भी फंसे

उत्तराखंडUttarakhand Budget 2025: 18 फरवरी से उत्तराखंड का बजट सत्र होगा शुरू, जानें कब तक चलेगा सत्र