लाइव न्यूज़ :

"अब वे न 'घर' के रहेंगे न 'घाट' के, सरकार की कार्रवाई नजीर बन जाएगी", CM योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक पर कह दी बड़ी बात

By आकाश चौरसिया | Updated: February 25, 2024 17:26 IST

पेपर लीक पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया ईमानदारी से आगे नहीं बढ़ पा रही है, तो ये युवाओं के साथ खिलवाड़ है और अपनी प्रतिभा को पलायन करने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने कहा कि युवा के साथ अन्याय, राष्ट्रीय पाप है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा पेपर लीक करने पर सरकार बहुत कठोरतम कार्रवाई करेगीयूपी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार ऐसी कार्रवाई करेगी कि अब नजीर बन जाएगीसीएम योगी ने कहा कि युवाओं के साथ अन्याय मतलब राष्ट्रीय पाप है

UP Police Exam Cancelled: लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा 2024 एग्जाम लीक करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा, "जो हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खेलने का दुस्साहस करेगा, वो न 'घर' के रहेगा न 'घाट' का रहेगा"। 

पेपर लीक पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भर्ती प्रक्रिया ईमानदारी से आगे नहीं बढ़ पा रही है, तो ये युवाओं के साथ खिलवाड़ है और अपनी प्रतिभा को पलायन करने के लिए मजबूर करता है। उन्होंने कहा कि युवा के साथ अन्याय, राष्ट्रीय पाप है।

सरकार की कार्रवाई, 'नजीर' बन जाएगी- CM योगीयुवाओं के भविष्य और जीवन से जो भी खिलवाड़ करेगा, हम लोग भी जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाकर उन तत्वों से उतनी ही शक्ति और कठोरतम तरीके से कार्रवाई करेंगे। सरकार ने प्रारंभ में भी ऐसी ही कार्रवाई की थी और फिर सरकार कार्रवाई करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से तकनीक का इस्तेमाल करती है, उतनी ही तेजी से वे तत्व भी हमारे समान तकनीक का उपयोग करने लगते हैं। वे लोग अच्छी सोच रखते तो, वे लोग भी गलत दिशा में न बढ़कर अच्छी दिशा में आगे बढ़ते। सीएम योगी ने कहा, अब वे न घर के रहेंगे और न घाट के और सरकार अब जो कार्रवाई करेगी, वो नजीर बन जाएगी।

34 लाख से अधिक नौजवानों को मिलेगी नौकरीजिस प्रदेश में कोई निवेश नहीं करना चाहता था, देश भी दुनिया भी निवेश करने आ रही है। पीएम मोदी ने पिछले सप्ताह 10 लाख 24 हजार करोड़ के शिलान्यास का कार्य संपन्न हुआ था, 34 लाख से अधिक नौजवानों को नौकरी मिलेगी। ये सभी युवा नौकरी के लिए देश के अंदर नौकरी के लिए भटकते थे।  

टॅग्स :योगी आदित्यनाथBJPअखिलेश यादवकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत