"ओपी राजभर साथ आएं, तब आपको जातिगत जनगणना समझ में आई", अखिलेश यादव पर UP के मंत्री ने किया दावा
By आकाश चौरसिया | Published: April 10, 2024 05:34 PM2024-04-10T17:34:29+5:302024-04-10T17:46:29+5:30
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के द्वारा जारी घोषणा पत्र पर अपनी टिप्पणी की और कहा कि सपा प्रमुख को जातिगत जनगणना नहीं पता था।
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के द्वारा जारी घोषणा पत्र पर अपनी टिप्पणी की और कहा कि सपा प्रमुख को जातिगत जनगणना नहीं पता था। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख को लेकर कहा, "2022 से पहले कभी अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की बात की? जब मैं अखिलेश यादव के साथ गया तब उन्हें जातिगत जनगणना समझाया। तब उन्हें याद आया कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। 5 साल वह सीएम थे नीतीश जी से सीख लिए होते तब तो मैं मानता कि वह जातिगत जनगणना के पक्षधर थे।"
#WATCH लखनऊ (यूपी): यूपी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "2022 से पहले कभी अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की बात की? जब मैं अखिलेश यादव के साथ गया तब उन्हें जातिगत जनगणना समझाया। तब उन्हें याद आया कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। 5 साल वह सीएम थे नीतीश जी से सीख लिए होते तब तो मैं मानता… pic.twitter.com/T6oEcIM1Bq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2024
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया था। इस दस्तावेज में जातिवार जनगणना कराने और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने समेत अनेक वादे किए गए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में दल का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए समाजवादी पार्टी का विज़न डॉक्यूमेंट 'जनता का मांग पत्र' जारी किया। pic.twitter.com/BbkIBnEkSC
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 10, 2024