लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने बताया 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने का फार्मूला, कहा- NDA पर भारी पड़ेगा PDA

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 17, 2023 14:26 IST

अखिलेश यादव ने देश में जातीय जनगणना कराने की बात कही और सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट नौकरियों में भी आरक्षण दिए जाने का समर्थन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में पीडीए यानी कि पिछड़े, दलित और अल्‍पसंख्‍यक बड़ी भूमिका निभाएंगे और एनडीए यानी भाजपा गठबंधन को हराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दल अभी से भाजपा को घेरने की रणनीति बनाने लगे हैंअखिलेश ने बताया 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में जीत का फार्मूलाकहा- पिछड़े, दलित और अल्‍पसंख्‍यक बड़ी भूमिका निभाएंगे

नई दिल्ली: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दल अभी से भाजपा को घेरने की रणनीति बनाने लगे हैं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आप और अन्य विपक्षी दलों की कोशिश है कि भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ा जाए। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इस क्रम में लगातार विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटें जीतने का दावा किया था। अब सपा प्रमुख ने वो फार्मूला भी बताया है जिससे भाजपा को यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर हराया जा सकता है।

एनडीटीवी कॉन्‍क्‍लेव में अखिलेश यादव ने कहा,  "2024 के लिए मैंने नारा दिया है- '80 हराओ, बीजेपी हटाओ'। मैं चाहता हूं कि दूसरे दल बड़े दिल के साथ समाजवादी पार्टी के साथ आएं और यकीन दिलाता हूं कि 80 की 80 सीटों पर हमारी जीत होगी। इससे पहले भी हमने कई दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है और उसके परिणाम भी सामने आए हैं। इस बार भी हमें इस फॉर्मूले पर काम करना चाहिए। कई वरिष्‍ठ नेताओं से बात करने के बाद यही निष्‍कर्ष निकल है कि जो दल जहां मजबूत है, वहां उसके उम्‍मीदवार का समर्थन करना चाहिए।"  

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में पीडीए यानी कि  पिछड़े, दलित और अल्‍पसंख्‍यक बड़ी भूमिका निभाएंगे और एनडीए यानी भाजपा गठबंधन को हराएंगे। अखिलेश ने कहा कि 2014 में भाजपा उत्‍तर प्रदेश के दम पर ही सत्‍ता में आई थी और इस बार यूपी के दम पर ही सत्‍ता से बाहर जाएगी।

अखिलेश यादव ने देश में जातीय जनगणना कराने की बात कही और सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट नौकरियों में भी आरक्षण दिए जाने का समर्थन किया।  सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पिछले 6 सालों में यूपी में भाजपा सरकार ने एक भी नया जिला अस्पताल नहीं बनवाया है। उन्होंने योगी सरकार पर सपा के समय शुरू की गई एंबुलेंस सेवा को समाप्त करने का आरोप भी लगाया।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत