ये है दुनिया का पहला अंडर वाटर म्यूजियम, जहां पानी के अंदर बसी है 'गजब' दुनिया

By मेघना वर्मा | Published: January 22, 2018 06:07 PM2018-01-22T18:07:43+5:302018-01-22T18:50:36+5:30

पूरे यूरोप और अटलांटिक में पहला ऐसा म्यूजियम होगा, जिसे 100 साल बने रहने के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इस म्यूजियम में लगभग 200 कलाकृतियां बनी हैं।  

World's First Under Water museum located in Europe | ये है दुनिया का पहला अंडर वाटर म्यूजियम, जहां पानी के अंदर बसी है 'गजब' दुनिया

ये है दुनिया का पहला अंडर वाटर म्यूजियम, जहां पानी के अंदर बसी है 'गजब' दुनिया

आपने आजतक कई म्यूजियम देखे होंगे, लेकिन जिस म्यूजियम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसा अनोखा म्यूजियम ना तो कभी देखा होगा और ना ही कभी सुना होगा। अनोखा इसलिए क्योंकि ये म्यूजियम समंदर के नीचे तल पर है। अगर आपको इस म्यूजियम की सैर करनी है तो आपको न सिर्फ ऑक्सीजन मास्क पहनना होगा बल्कि आपको तैरना भी आना चाहिए।

स्पेन के लांजारोते में अटलांटिक सागर के तल में बने इस म्यूजियम में जाने के लिए लोगों को खास तरह की तैयारी करनी होती है। ऑक्सीजन मास्क और ऑक्सीजन सिलेंडर जैसी तमाम चीजें जरूरी है ताकि यह समंदर के नीचे काम आ सके। समंदर के अंदर म्यूजियम होना अपने आप में बेहद ही दिलचस्प है क्योंकि यहां शानदार कलाकृतियों के साथ साथ समुद्री जीव जंतुओं के भी दीदार होता है।

स्पेन में है ये म्यूजियम

स्पेन के कैनरी आइलैंड में ये म्यूजियम बना है।इसका नाम है अटलांटिक म्यूजियम ऑफ लंजारोते। यह म्यूजियम ब्रिटिश कलाकार जेसेन डीक्येरिज टेलर की कल्पना थी। इस म्यूजियम में रखे जाने वाली सभी मूर्तियों को बनाने के लिए कलाकारों ने इस आइलैंड पर दो साल बिताए। ये म्यूजियम समुद्र की सतह से 12 से 15 मीटर नीचे है। आपको बता दें कि यह म्यूजियम यूरोप का पहला अंडरवाटर म्यूजियम है। इस म्यूजियम में करीब 200 कलाकृतियां हैं जिन्हें दो साल की कड़ी मेहनत के बाद ब्रिटेन के शिल्पकार जेसन डीकेयर्स टेलर ने बनाया। सारी कलाकृतियां इस तरह से बनाई गई हैं कि पानी और पर्यावरण को कोई नुकसान ना पहुंचे।

इसलिए बनाया है ये आइलैंड

ये आइलैंड समुद्र की दुनिया को देखने के लिए बनाया गया है। हर किसी ने बाहर की दुनिया तो देखी होगी लेकिन समुद्र के नीचे की दुनिया शायद ही किसी ने देखी होगी। आप इस म्यूजियम को देखेंगे तो खुश हो जाएंगे। 

100 साल तक बना रहेगा

दावा है कि ये म्यूजियम बनने के बाद 100 साल तक बना रहेगा, यानी खराब नहीं होगा। पूरे यूरोप और अटलांटिक में पहला ऐसा म्यूजियम होगा, जिसे 100 साल बने रहने के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इस म्यूजियम में लगभग 200 कलाकृतियां बनी हैं।  

Web Title: World's First Under Water museum located in Europe

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे