बियर में चाहते हैं नहाना तो चले आइए स्पेन, रोमांटिक कपल के लिए बेस्ट है ये जगह

By मेघना वर्मा | Published: June 9, 2018 01:14 PM2018-06-09T13:14:27+5:302018-06-09T13:14:27+5:30

स्पेन के सबसे पसंदीदा शहरों में से एक बार्सिलोना सिटी। यहां आने वाले पर्यटक यहां साल भर नई-नई डिशेज, फैशन और म्यूजिक को इंज्वाय करते हैं।

visit spain for a bear spa bar where you can bath in a bear | बियर में चाहते हैं नहाना तो चले आइए स्पेन, रोमांटिक कपल के लिए बेस्ट है ये जगह

बियर में चाहते हैं नहाना तो चले आइए स्पेन, रोमांटिक कपल के लिए बेस्ट है ये जगह

आज की लाइफस्टाइल में युवा घूमने के साथ दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद करते हैं। नई जगहों पर जाना, वहां के स्वादीष्ट व्यंजन को चखना और नई चीजों को देखना लोगों को पसंद आता है। एक और चीज है जो आज कल के युवाओं को सबसे ज्यादा जो चीज पंसद आती है वो है बियर। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप बियर में नहा सकते हैं। जी हां, खूबसूरत स्पेन देश बियर से बना एक पूल है जहां आप ना सिर्फ बियर पी सकते हैं बल्कि अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ नहा भी सकते हैं। आइए आपको बताते हैं क्या है इसमें खास।

ग्रनाडा शहर में खुला है ये बियर बार

स्पेन के ग्रनाडा शहर में खुले इस बियर बार में आने के लिए लोग अक्सर प्लान बनाते हैं। यहां आकर आप बियर के टब में नहाते हुए बियर पीने का लुत्फ उठा सकते हैं। ऐंटिऑक्सिडेंट्स और विटामिन बी से भरपूर बियर आपकी स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है। यूरोप में वैसे भी बियर स्पा काफी मशहूर और अक्सर लोग स्ट्रेस कम करने और रिलैक्स करने के मकसद से यहां आते हैं।

स्पेन में बेस्ट हैं ये टूरिस्ट प्लेस

1. ग्रनाडा

इस शहर को पुरने मुस्लिमों का शहर भी कहा जाता है। जो उस समय आइलैंड के सबसे खूबसूरत आइलैंड में गिना जाता था। आज इस शहर की पाक कला, वास्‍तु कला व शिल्प कला पर अरबी प्रभाव साफ झलकता है। यूरोप के सबसे खूबसूरत महल अहम्‍बरा भी यहीं स्थित है। यह स्‍पेन का एक प्रमुख दर्शनीय स्‍थल है। अपने अनोखे मौसम, बर्फ से ढ़के पहडों और खूबसूरत बीचो के लिए भी यह शहर मशहूर है।

2. वैलोनिशिया

स्‍पेन का तीसरा सबसे बड़ा शहर वैलेनिशिया है। इसे टूरिस्टों की फेवरेट जगह भी कहा जा सकता है। यह पवित्र ग्रेल अपने खूबसूरत मौसम और ऑटम फेस्टिवल लास-फालास के कारण जाना भी जाना जाता है। यहां का भुसियां-द-बेल्‍लास आर्ट म्‍यूजियम आर्ट लवर्स के लिए किसी आश्‍चर्य से कम नहीं। इस म्‍यूजियम में एल ग्रेको, गोआ और वेलाजक्‍यूज जैसे कलाकारों की कलाएं देखने को मिलती हैं।

3. बार्सिलोना

स्पेन के सबसे पसंदीदा शहरों में से एक बार्सिलोना सिटी। यहां आने वाले पर्यटक यहां साल भर नई-नई डिशेज, फैशन और म्यूजिक को इंज्वाय करते हैं। यह शहर खासतौर से अपनी फुटबॉल टीम के लिए मशहूर है। मशहूर आर्किटेक्ट एंटोनी गाओदी द्वारा बनाई गई इमारतें बहुत ही खूबसूरत हैं।

ये भी पढ़े- ट्रैवेलिंग के दौरान दिखना चाहते हैं स्टाइलिश तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

4. मैड्रिड

स्‍पेन की राजधानी मैड्रिड को सर्वाधिक धड़कता हुआ शहर कहते हैं। यहां मौज-मस्‍ती रात भर चलती रहती है। अक्सर यहां अपने दोस्तों के साथ आकर लोग ऑल नाइट पार्टी का मजा लेते हैं।  लवर्स के लिए तो यह जगह किसी जन्‍नत से कम नहीं। 17 वीं शताब्‍दी में बनाया गया प्‍लाजा न रक्‍वेअर यहां का एक प्रमुख दर्शनीय स्‍थल है। इसी के पास स्थित प्‍लाजा दी ओरीयेंटे, ओपेरा हाउस व आधुनिक वास्‍तुकला का परिचायक अलमुडेना गिरजाघर। इस शहर में लगभग 73 म्‍यूजियम हैं जो मानव ज्ञान के हर पहलू को छूते हैं। 

ये भी पढ़े- श्रीनगर जा रहे हैं तो जरूर करें ये 5 काम, सफर बन जाएगा यादगार

5. सिवेली

अगर आप गेम्स  के शौकीन हैं तो यह शहर आपको बहुत पसंद आने वाला है। यहां पर घुड़सवारी, साइकलिंग, हाइकिंग जैसे आउटडोर गेम्स के अलावा आप गोल्फक खेलने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। मैडरिड की तरह यहां भी बुल-फाइटिंग का भरपूर मजा लिया जा सकता है।

Web Title: visit spain for a bear spa bar where you can bath in a bear

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे