लाइव न्यूज़ :

दुनिया के टॉप 5 हनीमून स्पॉट, इंडिया का ये शहर भी शामिल, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

By मेघना वर्मा | Updated: May 23, 2018 15:14 IST

सिटी ऑफ लव के नाम से भी जाना जाने वाला ये शहर किसी भी हनीमून कपल के लिए लिस्ट में सबसे पहले नम्बर पर रहता है।

Open in App

किसी भी कपल के लिए उनकी जिंदगी के सबसे अहम पलों में से एक होता है उनका हनीमून। इसके लिए किसी भी कपल में सालों पहले या शादी से पहले से डिस्कशन होने लगता है। कहां जाना है, किस होटल में रूकना है जैसे सवालों का जवाब वो हर जगह ढूढंते रहते हैं। हर कपल ये चाहता है कि वो किसी ऐसी जगह पर अपना हनीमून मनाएं जो सबसे ज्यादा रोमांटिक हो। सबसे रोमांटिक प्लेस की लिस्ट चेक करते-करते वो देश से बाहर भी अपना ट्रिप प्लान कर लेते हैं। बहुत से लोगों को ऐसा भी लगता है कि भारत में कोई भी रोमांटिक जगहें नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है। देश में भी ऐसे कई रोमांटिक जगहें हैं जिन्हें देश के साथ विदेशी कपल भी काफी पसंद करते हैं। आज हम आपको देश और दुनिया के ऐसे ही सबसे रोमांटिक प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने हनीमून को और भी यादगार बना देगा। इन जगहों में ना सिर्फ दुनिया बल्कि भारत का भी सबसे रोमांटिक शहर शामिल है।

1. पेरिस

सिटी ऑफ लव के नाम से भी जाना जाने वाला ये शहर किसी भी हनीमून कपल के लिए लिस्ट में सबसे पहले नम्बर पर रहता है। फ्रांस की राजधानी पेरिस देखने में बहुत ही खूबसूरत और कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स है। इस शहर में  विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय भी हैं। यहां पर आप लूवर संग्रहालय और म्यूजी डी ओर्से देख सकते हैं। यहां हर साल दुनियाभर के कपल्स हनीमून मनाने पहुंचते हैं। इस शहर में देखने वाली ट्रायोमफे, नॉट्रे डेम कैथेड्रल, एफिल टॉवर, आर्क डी आदि खास जगहें हैं।

2. वेनिस

शाम का समय, ठंडा मौसम, ढलता सूरज और पार्टनर के हाथ में हाथ डाले बोटिंग के साथ रोमांटिक बातें। कुछ ऐसा ही नजारा आपको वेनिस के खूबसूरत नजारों के बीच ही मिल सकेगा। इटली में स्थित वेनिस शहर हर कपल्स की बकेट लिस्ट में होता है। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इस शहर में 120 द्वीप हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते है। ऊंची-ऊंची इमारतों के बीच बोटिंग करनी हो या शॉपिंग यहां हर कपल्स को उनका बेस्ट समय मिलता है। 

ये भी पढ़े- देश में अगले महीने होने हैं ये 12 इवेंट, मैंगो फेस्टिवल में चख सकेंगे दर्जनों तरह के आम  3. थाईलैंड

अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए थाईलैंड सबसे बेस्ट रहेगा। चूंकि क्राबी में फुकेत व पटाया जैसी सैलानियों की भीड़ नहीं है, इसलिए भी थोड़े एकांत व सुकून की तलाश करने वाले नवविवाहित जोड़ों के लिए थाईलैंड में इससे बेहतर जगह कोई नहीं। थाईलैंड के इस सबसे बड़े द्वीप को अंडमान समुद्र का हीरा भी कहा जाता है। फुकेट प्रांत में कुल 40 छोटे-बड़े द्वीप हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ ट्री टॉप एडवेंचर पार्क, फ्रा नांग बीच, टाइगर केव मंदिर जैसी जगहों पर अपना समय बिता सकते हैं। 

4. उदयपुर

भारत की सबसे रोमांटिक जगह की बात करें तो उसमें सबसे पहले नाम आता है राजस्थान के उदयपुर शहर की।  इसे राजस्थान का सबसे ज्यादा रोमैंटिक शहर मानने के साथ 'पूरब का वेनिस' भी कहा जाता है। इस शहर की स्थापना मेवाड़ के महाराणा उदय सिंह ने 1599 में की थी। उस वक्त की कुछ उत्कृष्ट चीजों की छाप आज भी इस शहर पर देखी जा सकती है। अपनी स्थापना के समय यह शहर चारों ओर दीवारों से घिरा था। उस वक्त बने 11 दरवाजों में से अब सिर्फ 5 ही बचे हैं और इनमें सूरजपोल प्रमुख है। वैसे, भले ही आज चारदीवारी और द्वारों के अवशेष रह गए हो, लेकिन इनकी चमक आज भी फीकी नहीं हुई है। 

ये भी पढ़े- मात्र 10 हजार में कर सकते हैं 3 से 4 दिन का ट्रिप प्लान, जानिए कैसे

5. मॉरिशस

मॉरीशस एक ख़ूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है, जो सुविधा उपलब्ध कराता है। यहां भारतीय भी बहुत हैं। यहां बॉलीवुड फिल्में काफी फेमस हैं. एडवेंचर लविंग कपल के लिए ये एक आइडियल डेस्टिनेशन है। चारों ओर नीले समुद्र से घिरे मॉरिशस को 'पाचू का द्वीप' नाम से भी जाना जाता है। हरा-भरा मॉरिशस हिंद महासागर की शान है। मॉरीशस घूमने का सबसे सही समय जून से सितंबर है। यहां आकर आपको अपने देश जैसा ही लगेगा।

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट ₹30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

भारतमेहमान पंछियों के लिए ­झील बनी कब्रगाह

क्राइम अलर्टराजस्थान में सरकारी परियोजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु EY अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते