देश में अगले महीने होने हैं ये 10 इवेंट, मैंगो फेस्टिवल में चख सकेंगे दर्जनों तरह के आम

By मेघना वर्मा | Published: May 23, 2018 10:47 AM2018-05-23T10:47:37+5:302018-05-23T10:47:37+5:30

जून के महीने में होने वाले आम के महोत्सव में आप आम के हर स्वाद को चख पाएंगे। 2013 से किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल ये आम महोत्सव मनाया जाता है।

India's festivals and events guide of june 2018 | देश में अगले महीने होने हैं ये 10 इवेंट, मैंगो फेस्टिवल में चख सकेंगे दर्जनों तरह के आम

देश में अगले महीने होने हैं ये 10 इवेंट, मैंगो फेस्टिवल में चख सकेंगे दर्जनों तरह के आम

भारत देश परम्पराओं और संस्कृति के साथ विभिन्न प्रकार के मौसमों का भी देश कहा जाता है। यहां ठंड, गर्म के साथ मॉनसून का मौसम भी लोगों को अपना दीवाना बना जाता है। मॉनसून का ये खूबसूरत और रोमांटिक महीने की शुरूआत जून से लगभग शुरू हो जाती है। तो ये महीना होता है खुशियां बांटने का प्यार बांटने का। जून के इसी रोमांटिक महीने में देशभर के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के महोत्सव व इवेंट्स मनाएं जाते हैं। आज हम आपको देश में होने वाले ऐसे ही कुछ रंगीन और मनोरंजक इवेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं। चूकिं जून का महीना छुट्टियों का महीना भी होता है तो आप अपने परिवार वालों के साथ इन इवेंट्स में खुद को शामिल भी कर सकते हैं। ये आपके लिए मनोरंजन के साथ दूसरे राज्य की सैर का भी मजा देगी। 

1. रमज़ान

जून के शुरू में ही रमज़ान का पाक महीना भी चलता रहेगा। इस महीने में मुस्लिम समुदायों और इलाकों में तरह-तरह के व्यजंन बनाएं और रोजे के बाद खाए जाते हैं। सूरज उगने से सूरज ढलने तक का लोग रोजा रखते हैं और उसके बाद स्वादिष्ट व्यंजन खाए और पकाए जाते हैं। रमज़ान के इस महीने में आप स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकते हैं। 
कब- 16 मई से 15 जूम तक
कहां- मुंबई, दिल्ली, लखनऊ और हैदराबाद

2. कोट्टीयूर उत्सवम

भगवान शिव को मनाने और उनकी पूजा के लिए हर साल एनुअल 28 दिन पर ये महोत्सव मनाया जाता है। कोट्टीयूर इस महोत्सव में दो मन्दिरों इक्कारे और अक्कारे मन्दिर के कपाट को खोला जाता है और भगवान शिव की पूजा की जाती है। बावली नदी के किनारे मनाये जाने वाले इस उत्सव में लोगों की आस्था और श्रद्धा देखने को मिलती है। इस महोत्सव में शिव को स्वंय भू लिंगम मानकर पूजा जाता है। 
कब- मई 26 से 22 जून तक

कहां- केरल

ये भी पढ़ें- मात्र 10 हजार में कर सकते हैं 3 से 4 दिन का ट्रिप प्लान, जानिए कैसे

3. शिमला समर फेस्टिवल

बारिश को पछाड़ शिमला में जून के महीने में धूप के दर्शन होते हैं और यही कारण है कि हर साल शिमला में इस महीने में समर फेस्टिवल मनाया जाता है। 1960 से हर साल ये फेस्टिवल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस महोत्सव में संगीत, नृत्य के साथ शिमला के फूड और वहां के लोकल रंग की झलक देखने को मिलती है। 
कब- जून के पहले सप्ताह में।
कहां- शिमला, हिमाचल प्रदेश 

4. यूरू कबग्यात


 
लद्दाक के पीक सीजन के शुरू होने से पहले अगर आप यहां का सफर कर रहे हैं तो आपको यहां के सबसे रंगीन फेस्टिवल यूरू कबग्यात में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सबसे पुराने लमयूरू समुदाय के इस महोत्सव में दो दिन का जश्न मनाया जाता है। इसमें अलग-अलग रंग और प्रकार के मास्क को पहनकर पारम्परिक डांस करते हैं। इसमें आपको लद्दाक का पूरा रंग एक साथ देखने को मिल जाता है। 
कब- 12 से 13 जून
कहां- लद्दाक, श्रीनगर

ये भी पढ़े- आपके चहेते फिल्म स्टार हैं इन 5 होटल और कैफे के मालिक

5. ओचिरा काली

देश के इतिहास की बात करें तो प्राचीन काल में बहुत से ऐसे युद्ध हुए हैं जिनकी गूंज आज भी लोगों के कानों में है। ऐसे ही युद्ध की एक झलक हर साल केरल में देखने को मिलती है। प्राचीन समय में कायामकुल्लम और अमंबालापूजा शासन के बीच हुए युद्ध की झलक देखने को मिलती है। इस महोत्सव में लोग मॉक लड़ाईयां लड़ते हैं। इसके साथ ही वह अपने पोशाक को भी लड़ाई वाली ही पहनते हैं। नाच-गाने के साथ ये पर्व पूरे राज्य में फेमस है।
कब- 15 से 16 जून
कहां- ओचिरा, कोलम जनपद, केरल

6. मैंगो फेस्टिवल

गर्मी के दिनों में आम खाना किसे पसंद नहीं होता है ऐसे में अगर आपको कई तरह के आम एक साथ एक ही जगह पर चखने को मिल जाएं तो। जी हां जून के महीने में होने वाले आम के महोत्सव में आप आम के हर स्वाद को चख पाएंगे। 2013 से किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल ये आम महोत्सव मनाया जाता है। इसमें आम के कई स्टॉल लगाए जाते हैं जिसमें आपको कई तरह का आम खाने को मिलता है। साथ ही आम से जुड़े कई रोचक जानकारियां भी जानने को मिलती हैं। तो आपको भी आम से प्यार तो आप इस महोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं। 
कब- 18 जून
कहां- लखनऊ, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें- टीनएजर जरूर घूमें देश की इन 5 जगहों पर, वरना सारी उम्र होगा पछतावा

7. अमबूबाची मेला

देश की सबसे बड़ी तांत्रिकों की मंदिर कामाख्या देवी मंदिर में हर साल जून में अमंबूबाची मेला लगाया जाता है। इसमें मां कामाख्या के महावारी के दिनों को मनाया जाता है। इस महोत्सव और मां के महावारी के चलते तीन दिनों तक ये मन्दिर बंद रखा जाता है। इस दौरान यहां सबसे ज्यादा भक्तों का जमावड़ा होता है। ज्यादातर भक्त मां के प्रसाद के रूप में उस कपड़े का टुकड़ा लेने आते हैं जिन्हें माहावारी के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। इस मेले में अलग-अलग तरह के साधू-संत और तांत्रिको को देखा जा सकता है। 
कब- 22 से 26 जून
कहां- गुवाहाटी, असम

8. हेमीस फेस्टिवल

गरू पद्मसम्भावा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल ये महोत्सव मनाया जाता है। इस मेले को बड़े पैमाने पर तिब्बत में मनाया जाता है लेकिन लद्दाक में भी इसकी कुछ झलक देखने को मिल जाती है। इसमें पारम्पिरक संगीत के साथ नृत्य और भोजन भी किया जाता है। 
कब- 23 से 24 जून
कहां- लेह, लद्दाक

9. साओ-जोआओ फेस्ट

इस मेले को गोवा का सबसे पॉपुलह फेस्ट भी कह सकते हैं। इसमें पुरूष पूरी तरह से भरे कुएं में कूदते हैं और लोकल मिलने वाली ऐल्कोहल की बोतल का ऊपर लाते है। इसके अलावा इस मेले में बोट रेस, नृत्य और डांस का भी आयोजन किया जाता है। 
कब- 24 जून
कहां- नॉर्थ गोवा

10. चम्पाकुलम बोट रेस

केरल के सबसे पुराने इस बोट रेस को स्नेक बोट रेस भी बोल सकते हैं क्योंकि इस रेस में जिन बोट का इस्तेमाल किया जाता है वो सांप जैसी आकृति की दिखाई देती हैं। जून माह में होने वाली इस बोट रेस को सीजन का पहली बोट रेस भी कहा जाता है। इस महोत्सव में आपको पूरे केरल की झलक दिखाई दे जाती है। 

कब- 28 जून
कहां- चम्पाकुलम, ऐलीपी केरल

Web Title: India's festivals and events guide of june 2018

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे