लाइव न्यूज़ :

इस गुरुद्वारे पर चढ़ाइए प्लास्टिक का हवाई जहाज और जाइए विदेश!!

By मेघना वर्मा | Updated: March 13, 2018 11:57 IST

मान्यता ये भी है कि जो लोग विदेश जाने का सपना रखते हैं और किसी ना किसी कारण से वो विदेश नहीं जा पाते वो लोग भी यहां आकर प्लास्टिक के हवाई जहाज चढ़ाते हैं।

Open in App

मंदिर और गुरुद्वारे में मन्नत मांगते हुए लोगों को आपने अक्सर देखा होगा। कोई प्रसाद चढ़ाने के लिए मन्नत मांगता है तो कोई भंडारे का। साथ ही मंदिर पर अक्सर आपने लोगों को मिठाइयां या लड्डू का प्रसाद चढ़ाते भी देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गुरुद्वारे के बारे में बताने जा रहे हैं जहां लोग अपनी मन्नत पूरा होने के लिए खिलौने वाले प्लास्टिक के हवाई जहाज चढ़ाते हैं। बात कर रहे हैं पंजाब के जालंधर में स्थित बाबा निहाल सिंह के गुरुद्वारे की। इसे हवाई जहाज गुरुद्वारे के नाम से भी बुलाया जाता है।  एनआरआई क्षेत्र के रूप में मशहूर पंजाब के दोआबा इलाके में इस गुरुद्वारे में लोगों की और युवाओं की गहरी आस्था है । 

वीजा नहीं होता क्लियर तो चढ़ाते हैं प्लास्टिक के हवाई जहाज

इस गुरुद्वारे में आने वाले लोगों की मान्यता है कि यहां हवाई जहाज चढ़ाने से मनचाही डेस्टिनेशन या जगह पर जाने का सपना पूरा होता है साथ ही उस जगह के लिए अप्लाई किये गए वीजा को मिलने में भी ज्यादा दिक्कत नहीं आती।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक गुरूद्वारा प्रबंधक का कहना है कि हर रविवार के दिन इस गुरुद्वारे की पहली मंजिल पर 80 से 100 हवाई जहाज चढ़े होते हैं। ये लोगों की श्रधा ही है कि वो वीजा पाने के लिए इस गुरुद्वारे में खिलौने के हवाई जहाज चढ़ाते हैं। 

ये भी पढ़े: इस राज्य पर था 5 मुस्लिम शासकों का दबदबा, यहां मौजूद है देश का सबसे रईस मंदिर

गुरुद्वारे के बाहर मिलता है हजारों रूपए के हवाई जहाज

इस गुरुद्वारे की चर्चा देश में ही नही बल्कि विदेशो में भी है हर साल यहां हजारों भक्त आते हैं और गुरुद्वारे के पास की दुकानों से जहाज खरीद कर चढ़ाते है इन खिलौने की जहाज की कीमत सौ  रूपये से लेकर हजार रूपये तक होती है।

मान्यता ये भी है कि जो लोग विदेश जाने का सपना रखते हैं और किसी ना किसी कारण से वो विदेश नहीं जा पाते वो लोग भी यहां आकर प्लास्टिक के हवाई जहाज चढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से होकर जाता था इस पवित्र हिन्दू धाम का रास्ता, दर्शन को उमड़ते हैं लाखों श्रद्धालु

हवाई जहाज के साथ चढ़ता है प्लास्टिक का खिलौना वाला घर

निहाल सिंह के इस गुरुद्वारे में सिर्फ जहाज ही नहीं बड़े घर का सपना लिए लोग खिलौनों वाला प्लास्टिक का घर भी चढ़ाते हैं। मन्नत पूरी होने का सपना लिए लोग अपने हर सपने को यहां आकर मांगते है और उसके पूरे होने की उम्मीद रखते हैं। भारत की इसी परम्परा और रीति रिवाज में आज भी कई अनूठी बातें हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते है।

टॅग्स :पंजाब समाचारट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य