PM मोदी ने किया जानकी मंदिर का दर्शन, जनकपुर इन 5 वजहों से है टूरिज्म के लिए खास
By मेघना वर्मा | Updated: May 11, 2018 11:03 IST2018-05-11T11:03:23+5:302018-05-11T11:03:23+5:30
देवघाट धाम भी नेपाल का प्रमुख पर्यटन स्थल है। देवघाट धाम काली गंडकी और त्रिशूली नदियों के संगम पर स्थित है।

PM मोदी ने किया जानकी मंदिर का दर्शन, जनकपुर इन 5 वजहों से है टूरिज्म के लिए खास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 और 12 मई को भारत से सटे छोटे से देश नेपाल के दौरे पर हैं। नेपाल प्रकृति का बसाया हुआ माना जाता है। यहां की ऊंची पहाड़ियां, प्राकृतिक दृश्य, झरने, बर्फ के पहाड़ और यहां के हसमुख लोग, ये सभी पर्यटकों को अपनी और अनायास ही खींच लेते हैं। नेचर की इसी आकर्षण के साथ इस देश का नाता भारत के सबसे पौराणिक कथाओं और आध्यात्म से भी जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि भगवान राम की पत्नी माता सीता का जन्म यहीं हुआ था और दोनों का विवाह भी नेपाल में ही संपन्न कराया गया था।
पीएम मोदी ने अपने दो दिवसीय नेपाल दौरे की शुरुआत यहां के ऐतिहासिक शहर जनकपुर से की। मोदी ने जानकी मंदिर में पूजा भी की. नेपाल में केवल जनकपुर ही नहीं, इसके आस-पास कई ऐसे पर्यटक स्थाल हैं जो फेमस टूरिस्ट स्पॉट माने जाते हैं। तो आज हम आपको नेपाल के पर्यटक केन्द्रों के बारे में बताने जा रहे है जहां आप अपना नेक्स्ट हॉलिडे ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
क्या है पौराणिक कहानी
पौराणिक कहानियों की बात करें तो जनकपुरी में राम-सीता का विवाह हुआ था। जहां बाद में जानकी मंदिर बना दिया गया। जनकपुर आज भारत और नेपाल के अलावा दुनिया के अलग-अलग देशों में फैले हिंदुओं के लिए अहम तीर्थस्थल में बदल चुका है। ये खूबसूरत मंदिर आपको किसी महल सा अनुभव कराता है। जिसे बस आप निहारते रहना चाहेंगे।
जनकपुर के आस-पास घूमने के लिए हैं ये जगहें
1. पशुपतिनाथ
बागपति नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल है। हिंदू धर्म के मंदिरों में इसका प्रमुख स्थान है। हिंदू धर्म के आठ प्रमुख स्थलों में पशुपतिनाथ मंदिर भी शामिल है। पशुपितनाथ भगवान शिव को ही कहा जाता है। माना ये भी जाता है कि जिन भक्तों ने केदारनाथ के दर्शन कर लिए होते हैं वो जब तक पशुपति नाथ के दर्शन नहीं करते उनका ये ज्योतिर्लिंगों का दर्शन पूरा नहीं माना जाता। यह सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। हिंदू धर्म के अलावा गैर हिंदू पर्यटक भी दुनिया भर से यहां आते हैं। हालांकि गैर हिंदू पर्यटक इस मंदिर को बागमति नदी के दूसरे किनारे से ही देख सकते हैं। पर्वत श्रृखलाओं से घिरा यह स्थल अपूर्न सौंदर्य के लिए भी जाना जाता है।
ये भी पढ़े- भारत के इन पर्यटक स्थलों पर मात्र टैक्सी के खर्चे में कर सकेंगे हेलीकॉप्टर की सैर
2. मुक्तिनाथ
मुक्तिनाथ भी हिंदू धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख तीर्थ स्थल मुक्तिनाथ शालिग्राम भगवान के लिए जाना जाता है। शालिग्राम दरअसल एक पवित्र माना जाने वाला पत्थर है। इस पत्थर की पूजा की जाती है। इस क्षेत्र को मुक्ति क्षेत्र भी कहा जाता है। मान्यता है कि यहां आने से मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। यहां की तीर्थयात्रा करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इस क्षेत्र की यात्रा में हिमालय क्षेत्र की बड़ी पर्वत श्रृंखलाओं को पार करना होता है।
3. देवघाटन धाम
देवघाट धाम भी नेपाल का प्रमुख पर्यटन स्थल है। देवघाट धाम काली गंडकी और त्रिशूली नदियों के संगम पर स्थित है। मकर सक्रांति के दौरान हिंदू धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में यहां आते हैं। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं। इसके अलावा यहां पर घूमने लायक कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं। यहां पर त्रिवेणी मंदिर, बाल्मीकि आश्रम, सोमेश्वर कालिका मंदिर किला, पांडवनाथ, कबिलासपुर किला जैसे कई स्थान हैं जिन्हें पर्यटक खास तौर पर देखना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़े- ट्रैवल टिप्स: पहली बार फ्लाइट में करने जा रहे हैं सफर तो इन 5 चीजों का जरूर रखें ध्यान
(फोटो- जैमल मिशैल)
4. लुंबिनी
गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों का तीर्थस्थल है।यह स्थान भारत-नेपाल सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित रुमिनोदेई गांव ही लुम्बनी गांव है। सम्राट अशोक के स्मारक स्तंभ के लिए जाने जाना वाला यह स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भी शामिल है। सम्राट अशोक ने इसे अपनी नेपाल यात्रा की स्मृति में बनावाया था।यहां का प्रमुख आकर्षण केंद्र 8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ बाग है। इसके अलावा मायादेवी मंदिर भी तीर्थयात्रियों के बीच खासा लोकप्रिय है। इसमें गौतम बुद्ध की मां मायादेवी की मूर्ति है। इस मूर्ति मायादेवी में गौतम बुद्ध का जन्म देती हुई दिखाई गई हैं।
5. चांगुनारायण मंदिर
इस मंदिर को यहां का सबसे प्राचीन मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर का निर्माण चौथी शताब्दी में किया गया था। कुछ कारणों से इसे दोबारा 1702 मे भी बनवाया गया।
चांगुनारायण मंदिर शिवपुरी पहाड़ियों पर स्थित है। इस मंदिर में शेषनाग के साथ भगवान विष्णु की मूर्ति रखी गई है। पत्थर से बनी यह मूर्ति शिल्प कला का अद्भुत नमूना है।
WATCH LIVE from Nepal: PM Modi at the launch of Janakpur-Ayodhya bus service https://t.co/CiXaEC8vpT
— ANI (@ANI) May 11, 2018
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें





